फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Power cut in Taj Mahal due to thunderstorm in Agra

आंधी में 'गुम' हुआ ताज: बिजली गुल होने से आधे घंटे तक बंद रहा प्रवेश, फतेहपुरसीकरी में मेले की दुकानें गिरीं

Sun, 01 May 2022 08:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 May 2022 08:28 PM IST
सार

रविवार शाम को चार बजे के बाद आई तेज आंधी से ताजमहल देखने आए पर्यटकों को भी परेशानी उठानी पड़ी। शाम पांच बजे के करीब बिजली गुल होने ही टर्न स्टाइल गेटों से प्रवेश भी बंद हो गया।

विज्ञापन
Power cut in Taj Mahal due to thunderstorm in Agra
धूलभरी आंधी में छिपा ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में रविवार शाम को तेज आंधी और बारिश से ताजमहल की बिजली गुल हो गई। इससे टर्न स्टाइल गेट शाम पांच से साढ़े पांच बजे तक बंद रहे। इससे दोनों गेटों पर सैलानियों की लंबी कतार लग गईं। बाद में एएसआई कर्मियों ने ऑनलाइन टिकटों को किसी तरह स्कैन करके सैलानियों को अंदर प्रवेश दिया। ताजमहल के अलावा शहर से देहात तक कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। करीीब 20 मिनट की आंधी रविवार शाम आफत बन गई। 93 किमी. प्रति घंटा की धूल भरी हवाएं चलीं। कैंट, आवास विकास, सराया ख्वाजा, एमजी रोड सहित 40 स्थानों पर होर्डिंग व लोहे के उखड़ कर गिर पड़े। पेड़ टूटे। चमरौली, रुनकता सहित कई इलाकों में बिजली के खंभे टूट गए।

विज्ञापन


शाम चार बजे के बाद आई तेज आंधी से ताजमहल देखने आए पर्यटकों को भी परेशानी उठानी पड़ी। शाम पांच बजे के करीब बिजली गुल होने ही टर्न स्टाइल गेटों से प्रवेश भी बंद हो गया। इसी दरम्यान मौसम सुहाना होने के कारण पर्यटकों की तादाद भी बढ़ गई थी। गेटों पर धक्कामुक्की शुरू हो गई। पर्यटक लाइन में लगे प्रवेश का इंतजार करते रहे। आधे घंटे के बाद एएसआई कर्मियों ने किसी तरह से टिकट स्कैन करके अंदर प्रवेश दिया। ताज के संरक्षण सहायक ने कहा कि कुछ देर के लिए प्रवेश में रुकावट आई थी। 

विज्ञापन

Power cut in Taj Mahal due to thunderstorm in Agra
आंधी से अस्त-व्यस्त हुई दुकानें - फोटो : अमर उजाला

आंधी में गिरीं मेला की दुकानें, अफरातफरी

फतेहपुरसीकरी में रविवार शाम मौसम में अचानक बदलाव हुआ। दिनभर उमस भरी गर्मी के बाद शाम को आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। इससे एक ओर गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली वहीं दूसरी ओर हजरत शेख सलीम चिश्ती के दरगाह पर लगे मेले में कई दुकानें गिर गईं। मेले में अफरातफरी का माहौल हो गया।
 
तेज आंधी की वजह से मेले में लगी अस्थायी टेंट की दुकानें व सामान दूर तक उड़ गए। कई दुकानदारों के सामान बारिश में भीग जाने से खराब हुए। मेले में मौजूद महिला पुरुष व बच्चों ने आंधी-पानी से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचकर शरण ली। दुकानदारों को अपनी दुकानें बचाने में मेहनत करनी पड़ी। इसी तरह अन्य स्थानों पर आंधी से टिन, छप्पर, होर्डिंग भी उड़ गए, जिससे लोगों को परेशानी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed