फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pots were stolen walls were painted red with betel leaves after G-20

जी-20 के बाद: शहर की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए लगाए थे गमले, आयोजन खत्म होते ही हो गए चोरी

Wed, 15 Feb 2023 10:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 15 Feb 2023 10:57 AM IST
सार

एयरपोर्ट से ताजमहल और आगरा किले तक सड़क की तस्वीर बदलकर रख दी। उसी रास्ते के डिवाइडर और दीवारें महज 24 घंटे बाद ही खराब कर दिए गए।

विज्ञापन
Pots were stolen walls were painted red with betel leaves after G-20
पौधे निकालकर गमले कर लिए चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में जी-20 मेहमानों को गए एक दिन भी नहीं बीता कि सौंदर्यीकरण के कामों को खराब करने का सिलसिला शुरू हो गया। वीआईपी रोड पर जी-20 के श्रीराम चौक पर लगाए लोगो को तोड़ दिया, वहीं सड़क किनारे रखे गमले चोरी कर लिए गए। इसी तरह माल रोड और वीआईपी रोड पर दीवारों पर बनाई गई पेंटिंग और डिवाइडर पर पान और गुटके की पीक से पहले की तरह खराब कर दिया गया है।

विज्ञापन


जी-20 के लिए 15 दिन तक रात-दिन जागकर हजारों मजदूरों, कर्मचारियों ने काम किया और एयरपोर्ट से ताजमहल और आगरा किले तक सड़क की तस्वीर बदलकर रख दी। उसी रास्ते के डिवाइडर और दीवारें महज 24 घंटे बाद ही खराब कर दिए गए। खेरिया मोड़ से रेलवे पुल, ईदगाह बस स्टैंड के सामने, नामनेर मोड़, बीएसएनएल मोड़, अग्रसेन चोक और यमुना किनारा में बेलनगंज मोड़ व आंबेडकर पुल मोड़ और कलेक्ट्रेट से प्रतापपुरा चौराहा तक डिवाइडर पर गुटका, पान-मसाले के पीक से डिवाइडर पर दाग लगा दिए हैं।

विज्ञापन

गमले चोरी करने पर एफआईआर

एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए आई लव आगरा सेल्फी पॉइंट से ताजमहल पूर्वी गेट तक डेकोरेटिव प्लांट के गमले लगाए गए थे। 13 फरवरी की रात में ही अज्ञात लोगों ने 60 गमले चोरी कर लिए। इनमें 10 गमले 24 इंच के और 50 गमले 10 इंच साइज के हैं। इस चोरी के मामले में थाना ताजगंज में प्राधिकरण की ओर से सिक्योरिटी फर्म ने एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना पुल से भी गायब हुए गमले

केवल फतेहाबाद रोड, वीआईपी रोड से ही गमले चोरी नहीं हुए, बल्कि यमुना नदी के आंबेडकर पुल पर जालियों पर लगाए गए गमले भी चोरी हो गए। तारघर चौराहे के पास दुर्घटना में एक बोर्ड से गमले गिर गए, जिन्हें हटा दिया गया, जबकि फतेहाबाद रोड पर गमलों के आगे लोहे की जाली लगाई गई है, ताकि चोरी न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed