{"_id":"5d237cc48ebc3e6d1e2bcc86","slug":"pototo-farmer-looted-by-car-riders-miscreant-on-lakh-rupees-bag-in-bewar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आलू बेचकर लौटे किसान को सवारी कार में बैठाया, रास्ते में बदमाशों ने लूटे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू बेचकर लौटे किसान को सवारी कार में बैठाया, रास्ते में बदमाशों ने लूटे रुपये
Tue, 09 Jul 2019 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 09 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
लूट का शिकार हुआ पीड़ित आलू किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन बदमाशों ने रविवार को एक आलू किसान को बेवर बस स्टैंड से कार में बैठाकर 1.68 लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद वे उसे कार से धक्का दे कर भाग गए।
किसान वाराणसी से आलू बेचकर लौट रहा था। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। साथ ही बदमाशों की तलाश की। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला गढ़ी निवासी किसान रंगलाल राजपूत वाराणसी आलू बेचने के लिए गए थे। रविवार की सुबह वह आलू बेचने के बाद बेवर रोडवेज बस स्टैंड पर उतरे थे। इस दौरान स्टैंड से उन्होंने आम खरीदे।
इसी बीच वहां एक व्यक्ति आया और उसने दूसरे व्यक्ति से किशनी जाने का रास्ता पूछा। इस पर दूसरे व्यक्ति ने उससे किशनी जाने की बात कहते हुए कार तक ले गया। किसान को भी किशनी जाना था इसलिए वह भी उक्त लोगों के साथ काले रंग की कार सवारी के रूप में बैठ गया। इसके बाद गाड़ी चल दी।

मझोला पुल पार कर आगे पहुंचे ही थे, तभी कार सवार बदमाशों ने किसान को पकड़ लिया। उनका कैश से भरा बैग छीन लिया। विरोध पर पीटा भी। इसके बाद गाड़ी को रोक बाहर धक्का मारकर गिरा दिया। इस पर मौके पर भीड़ जमा हो गई।
किसान ने बताया कि बैग में आलू बेचने के बाद मिले 1.68 लाख रुपये थे, जो बदमाशों ने लूट लिए। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद घटनास्थल पहुंच कर जांच की। बाद में पीड़ित ने मामले की रिपोट दर्ज कराई।
किसान रंगलाल के साथ हुई लूट के खुलासे में थाना पुलिस जुट गई है। भारतीय स्टेट बैंक में किसान द्वारा एक संदिग्ध पर शक जाहिर करने के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया। थाने लाकर उससे पूछताछ कर रही है।