फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Potato price hit, farmers upset

आलू का भाव हुआ धड़ाम, किसान परेशान

Sun, 14 Mar 2021 10:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Potato price hit, farmers upset
14एमएनपी-06-नवीनमंडी में आलू की तौल करते पल्लेदार - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सब्जी के राजा आलू ने विगत साल किसानों को मालामाल कर दिया तो इस वर्ष आलू का भाव धड़ाम हो गया है। नवीन मंडी में आलू तीन सौ रुपये से साढ़े सात सौ रुपये क्विंटल बिक रहा है। आलू के दाम में आई गिरावट से मुनाफे की उम्मीद लगाए बैठे किसानों को मायूसी हाथ लगी है।
विज्ञापन

भविष्य में बेहतर दाम मिलने की उम्मीद में किसान आलू का शीतगृहों में भंडारण भी कर रहे हैं। वहीं बड़ी संख्या में किसान आलू को मंडी में बेच रहे हैं। किसानों का कहना है कि बीते साल एक बीघा खेत में 30 से 40 पैकेट आलू निकले थे। इस बार एक बीघा खेत में 60 से 70 पैकेट आलू की पैदावार हुई है।
विज्ञापन

----
सबसे महंगा बिक रहा चिपसोना
मंडी में इस बार चिपसोना आलू सबसे महंगा बिक रहा है। चिपसोना आलू 750 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। वहीं 3797 आलू 650 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। हाइब्रिड आलू की कीमत 300 से पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बीते वर्ष 14 सौ रुपये क्विंटल बिका था आलू
विगत वर्ष होली से पहले मंडी में आलू की आवक बहुत कम थी। इसके चलते चिपसोना और 3797 आलू 1200 से 1400 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका था। हाइब्रिड आलू भी 500 से 700 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका था।
----------------
होली के त्योहार से पहले आलू की मांग बढ़ती है। कोल्ड स्टोर में भंडारण नहीं हो पाने से किसान मंडी में आलू बेचता है। इस बार आलू के दाम गिरने से किसानों की परेशानी बढ़ी है।
किसान अनंतराम, नगला मनू
---
आलू के दाम मंडी में गिरने से किसान की लागत तक नहीं निकल पा रही है। मंडी लाने के बाद पैदावार को वापस ले जा नहीं सकते। इसके चलते कम दामों पर ही आलू बेचना पड़ रहा है।
किसान शिवम राजपूत, कीरतपुर
----
इस बार आलू की पैदावार अधिक हुई है। मंडी में भी आलू बड़ी मात्रा में आ रहा है। इसके चलते आलू के दाम गिरे हैं। बाजार के दामों पर ही आढ़ती किसानों से आलू खरीदते हैं।

अहिवरन सिंह राजपूत, आढ़ती
----
आलू का दाम उसकी क्वालिटी पर भी निर्भर करता है। किसान बिना छांटे आलू लाते हैं। क्वालिटी सही नहीं होने पर चिपसोना और 3797 आलू के दाम भी किसान को अच्छे नहीं मिल पाते हैं।
कुशल अग्रवाल, आढ़ती
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed