फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   potato in coldstorage

कोल्ड स्टोरेज में अब तक भंडरित है 11 लाख क्विंटल आलू

Thu, 31 Oct 2019 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
potato in coldstorage
कोल्ड स्टोरेज के बरामदे आलू भरते मजदूर। - फोटो : MAINPURI
फोटो-
विज्ञापन

कोल्ड स्टोरेज में पड़े हैं 11 लाख क्विंटल आलू
अच्छी कीमत मिलने के इंतजार के कारण किसान नहीं कर रहे निकासी
हाईलाइटर्स
-55 कोल्ड स्टोरेज हैं जिले भर में
-4.12 लाख मीट्रिक टन आलू था भंडारित
-3.01 लाख मीट्रिक टन आलू की हुई निकासी
अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। किसानों ने कोल्ड स्टोरेज में 11 लाख क्विंटल आलू रखे हुए हैं। वे अच्छी कीमत मिलने का इंतजार कर रहे हैं। यदि समय रहते निकासी नहीं हुई तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोल्ड स्टोरेज में इस बार 4.12 लाख मीट्रिक टन आलू का भंडारण किया गया था। इसमें से उन्होंने केवल 73 फीसदी ही निकासी की जा सकी है।
जिले में औसतन प्रतिवर्ष पांच से छह लाख मीट्रिक टन आलू का जिले में उत्पादन होता है। हर बार कीमत बढ़ने के इंतजार में किसान आलू को कोल्ड स्टोरेज में भंडारित करते हैं। इस बार भी किसानों ने 4.12 लाख मीट्रिक टन आलू का भंडारण किया था, लेकिन आलू की कीमतें बढ़ने के बाद भी निकासी शुरू नहीं हुई। ऐसे में लगातार उद्यान विभाग की कोशिशों के बाद भी किसी तरह केवल 73 प्रतिशत आलू की ही निकासी हो पाई। वहीं, अब तक 27 प्रतिशत आलू यानी 11 लाख क्विंटल का भंडारण है। वहीं अब एक माह तक ही कोल्ड स्टोरेज का संचालन होगा, ऐसे में अगर आलू की निकासी नहीं हुई तो संचालक आलू बेचकर अपने शुल्क की प्रतिपूर्ति कर लेंगे।
विज्ञापन

----
यह है नियम
शासन के आदेश के अनुसार संचालकों को 30 नवंबर तक हर हाल में कोड स्टोरेज का संचालन करना होगा। इससे पूर्व किसान अपना आलू निकाल सकते हैं। इसके बाद किसान आलू के लिए क्लेम नहीं कर सकते हैं। अगर संचालक चाहे तो वह किसान का आलू बेचकर अपने शुल्क की प्रतिपूर्ति कर सकता है। इसके लिए किसान जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सात सौ रुपये से 1300 रुपये प्रति क्विंटल है आलू की कीमत
बाजार में आलू की कीमतें अच्छी हैं। बुवाई के लिए सबसे छोटा आलू जहां सात सौ रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है तो वहीं खाने के लिए कुफरी व चिप्सोना आलू की कीमत थोक में 1300 रुपये प्रति क्विंटल तक है।

कोट
किसानों को लगातार कहा जा रहा है कि आलू का भाव सही है, वे जल्द आलू की निकासी करें। वहीं कोल्ड स्टोरेज संचालक भी किसानों से संपर्क कर रहे हैं। अगर समय रहते किसानों ने आलू की निकासी नहीं की तो उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है।
-अनीता सिंह, जिला उद्यान अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed