फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   potato farmer shot dead on shikohabad mainpuri road

बीच सड़क पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर आलू किसान की हत्या, सनसनी

Thu, 21 Jun 2018 11:32 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Thu, 21 Jun 2018 11:32 PM IST
potato farmer shot dead on shikohabad mainpuri road
सड़क पर पड़ा किसान का शव - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में शिकोहाबाद मैनपुरी रोड पर गुरुवार को आलू किसान की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। हमलावर बाइक पर सवार होकर मैनपुरी की ओर भाग गए। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 


वारदात के बाद क्षेत्र का बाजार बंद हो गया। धड़ाधड़ दुकानों के शटर गिर गए। एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह, सीओ सहित काफी फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल को भेजा। 

 
ग्राम गागई का रहने वाला 30 वर्षीय सचिन यादव शिकोहाबाद में मैनपुरी रोड स्थित सुमन शीतगृह पर 769 पैकेट आलू बिक्री की सौदा करने बाइक से गया था। आलू बिक्री का सौदा करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था
विज्ञापन

ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां

potato farmer shot dead on shikohabad mainpuri road
शव के पास रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
सचिन मैनपुरी रोड पर स्थित लकी पब्लिक स्कूल के पास पहुंचा था कि तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर आ रहे तीन हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उसको चार गोलियां लगी। 

गोली लगने के कारण सचिन लहूलुहान होकर बाइक सहित जमीन पर गिरा। तीनों हत्यारे मैनपुरी की ओर भाग गए। वारदात के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी। आसपास का बाजार भी बंद हो गया। 
 
एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह, सीओ सदर अभिषेक कुमार राहुल और थानाध्यक्ष विजय गौतम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सचिन के शरीर में चार गोलियां लगीं। इसमें दो गोलियां पेंट, एक बाह और एक कनपटी में लगी है। 

एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया कि आलू किसान की हत्या प्रथमदृष्टया रंजिशन लग रही है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। परिजनों से बातचीत कर हत्यारोपियों को शीघ्र ही पकड़ा जाएगा। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed