फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Potato crop leaves created ruckus fiercely fired sticks firing police arrested nine people in mathura 

मथुरा: आलू के पत्तों ने करा दिया बवाल, जमकर चले लाठी-डंडे, फायरिंग, 9 गिरफ्तार 

Wed, 16 Mar 2022 07:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फरह (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरह (मथुरा) Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 16 Mar 2022 07:29 PM IST
सार

जिले में आलू के पत्तों की वजह से दो पक्षों में विवाद हो गया। ये विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों ओर से लोग लामबंद होकर आमने-सामने आ गए। इसके बाद जमकर चले लाठी-डंडे और फिर फायरिंग हो गई।

विज्ञापन
Potato crop leaves created ruckus fiercely fired sticks firing police arrested nine people in mathura 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

थाना क्षेत्र के गांव कौंह में बुधवार की सुबह दो पक्षों में आलू के पत्तों को डालने को लेकर विवाद हो गया। लाठी-डंडे और फायरिंग हुई। झगड़े में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर चालान किया है। 

विज्ञापन


गांव के राजा पुत्र विश्वराम और योगेश पुत्र मुनि के खेत की मेड़ शामिल है। मंगलवार को राजा के लोग आलू खोदाई का कार्य कर रहे थे। आलू की खरपतवार को मजदूर मेड़ पर पटक रहे थे। इस पर योगेश ने यह कह कर विरोध किया कि खेत की मेड़ शामिल की है। इस पर एक दिन पहले दोनों पक्षों में मामूली कहासुनी हो गई और इसमें योगेश पक्ष के लोगों ने राजा की पिटाई कर दी। मंगलवार को जैसे ही योगेश और उसके पक्ष के लोग खेत पर पहुंचे, तभी राजाराम और उसके लोग भी पहुंच गए। 
विज्ञापन


आलू के कचरों को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते-देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। दोनों पक्षों में पथराव भी होने लगा। विवाद की आग इस कदर बढ़ गई कि गोलियां चलने लगीं। दिनदहाड़े हुई फायरिंग में योगेश के पेट में गोली लगी। जयपाल, लाल सिंह, रामू, भारत घायल हो गए। घायलों को सीएचसी फरह में भर्ती कराया है। चिंताजनक हालत होने पर योगेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थाना प्रभारी देवेंद्र यादव ने बताया घटना की रिपोर्ट रैपुराजाट पुलिस चौकी प्रभारी सुंदर सिंह कसाना ने थाना फरह में दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed