फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Postmaster kidnapped from Mathura murdered, half-burnt body found in Palwal

UP: 'योगी बाबा, मेरे पति को लौटा दो', अपहरण कर पोस्टमास्टर की हत्या, पलवल में मिली अधजली लाश; इसलिए हुआ कत्ल

Sat, 14 Feb 2026 03:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 14 Feb 2026 03:33 PM IST
सार

मथुरा के शेरगढ़ से अगवा पोस्टमास्टर की हत्या कर दी गई। इसके बाद पलवल में लाश को जलाने का प्रयास किया। अधजली लाश मिली है। शेरगढ़ के अगरयाला से कार सवारों ने दिनदहाड़े अपहरण किया था। पुलिस ने पलवल से शव बरामद किया है। 
 

विज्ञापन
Postmaster kidnapped from Mathura murdered, half-burnt body found in Palwal
Agra News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के शेरगढ़ से 9 फरवरी को दिनदहाड़े अगवा किए गए पोस्टमास्टर रामवीर सिंह (23) की गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को जलाने की कोशिश की गई। पुलिस ने शुक्रवार शाम को पलवल से अधजला शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि पोस्टमास्टर की पत्नी ने शिनाख्त करने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि उन्हें यकीन नहीं है। दो हत्यारोपियों को चिह्नित कर लिया गया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


राजस्थान की सीमा पर स्थित कोसीकलां के गांव कामर के रहने वाले रामवीर सिंह शेरगढ़ के गांव अगरयाला डाकघर में पोस्टमास्टर के पद पर तैनात थे। वह अपनी बाइक से 9 फरवरी की सुबह शेरगढ़ डाकघर से अगरयाला जा रहे थे। 
विज्ञापन


सुबह करीब 11 बजे बंबे के पास काली टाटा पंच सवार कार में दो-तीन बदमाशों ने उन्हें अगवा कर लिया था। उनकी बाइक बंबे के पास पड़ी मिली थी। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। इसके बाद से ही एसओजी, पुलिस की दो टीमें पोस्टमास्टर की तलाश में लगी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

एसपी देहात सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि पुलिस टीम ने अपहर्ताओं की गाड़ी को लगातार ट्रेस किया। होडल तक अगवा पोस्टमास्टर को देखा गया। इसके बाद उनका पता नहीं चला। बाद में पुलिस टीमें सीसीटीवी कैमरों की मदद से पलवल तक तलाश किया। एसपीआरए ने बताया कि मथुरा पुलिस ने ही पलवल में युवक की अधजली लाश बरामद की। हालांकि शव को पहचान छुपाने के लिए बुरी तरह जला दिया गया है। 
 

पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जरूरत होने पर डीएनए भी कराया जाएगा। एसपीआरए ने बताया कि हत्यारोपियों ने अपहरण करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी थी, इस तरह के साक्ष्य मिले हैं। टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों से भी सुराग मिले। 

 

दूसरी ओर, पोस्टमास्टर की पत्नी सोनम का कहना है कि शव पति का का ही है, इसका उन्हें यकीन नहीं है। ऐसे में शव लापता रामवीर का ही है, इसे लेकर संदेह पैदा हो गया है। हालांकि एसएसपी श्लोक कुमार का कहना है कि शव मिला है, डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। इसके बाद कार्रवाई होगी।

भांजी से प्रेम विवाह करने वाले युवक ने दिया वारदात को अंजाम, तलाश
एसपीआरए ने बताया कि रामवीर पूर्व में होडल में नौकरी करते थे। इस दौरान उनकी भांजी को होडल का युवक फुसलाकर ले गया था। छानबीन में पता चला है कि उससे रामवीर का विवाद हुआ था। वह रामवीर से रंजिश मान गया था। पुलिस ने उसके यहां दबिश दी मगर वह हाथ नहीं आया था।

एसपीआरए ने बताया कि हत्याकांड में भारत तेवतिया नामक व्यक्ति की तलाश है। अपहरण और हत्या की घटना को उसने ही अपने साथियों के साथ अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि अपहरण में प्रयुक्त पुरानी काली कार हत्यारोपी भारत ने घटना से कुछ दिन पहले ही खरीदी थी। दो हत्यारोपियों को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

भांजी से प्रेम विवाह करने वाले युवक ने दिया वारदात को अंजाम, तलाश
एसपीआरए ने बताया कि रामवीर पूर्व में होडल में नौकरी करते थे। इस दौरान उनकी भांजी को होडल का युवक फुसलाकर ले गया था। छानबीन में पता चला है कि उससे रामवीर का विवाद हुआ था। वह रामवीर से रंजिश मान गया था। पुलिस ने उसके यहां दबिश दी मगर वह हाथ नहीं आया था।
 

एसपीआरए ने बताया कि हत्याकांड में भारत तेवतिया नामक व्यक्ति की तलाश है। अपहरण और हत्या की घटना को उसने ही अपने साथियों के साथ अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि अपहरण में प्रयुक्त पुरानी काली कार हत्यारोपी भारत ने घटना से कुछ दिन पहले ही खरीदी थी। दो हत्यारोपियों को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

योगी बाबा...मेरे पति को लौटा दो
अगवा पोस्टमास्टर रामवीर सिंह की पत्नी सोनम का रो-रोकर बुरा हाल है। सोनम ने गुहार लगाई कि योगी बाबा मेरे पति को सकुशल लौटा दो। उन्होंने बिलखते हुए कहा कि मेरे पति को अगवा हुए कई दिन हो गए हैं। एक साल का बेटा है। वह पापा का इंतजार कर रहा है। पुलिस पूरी मेहनत कर रही है मगर मैं क्या करुं, बच्चे को क्या जवाब दूं, मुझे मेरा पति चाहिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed