फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   postmartam report, crime, mainpuri

अब पैनल से पोस्टमार्टम कराने पर अड़े बच्चे के परिजन

Wed, 30 Oct 2019 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
postmartam report, crime, mainpuri
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते गांव खडसरिया के ग्रामीण - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। किशनी के गांव खड़सरिया में एक चार वर्षीय बच्चे की मौत की रिपोर्ट नामजद लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह करंट लगना बताया गया, लेकिन परिजन इससे संतुष्ट नहीं हैं और ट्रैक्टर चालक पर कुचलकर मारने का आरोप लगा रहे हैं। बुधवार को उन्होंने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर फिर से पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के गांव खड़सरिया निवासी सुनील कुमार का चार वर्षीय पुत्र साहिल दीपावली की शाम गंभीर घायल अवस्था में सैफई ले जाया गया था। वहां उसकी मौत हो गई थी। परिजनों की ओर से गांव के ही अभिषेक व अमित पर ट्रैक्टर से टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी। मंगलवार को जब रिपोर्ट सामने आई तो उसमें मौत की वजह करंट लगना बताया गया। इससे असंतुष्ट परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी दी थी। बाद में समझाने के बाद अंतिम संस्कार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को सुनील कुमार कई ग्रामीणों के साथ डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय के आवास पहुंचे। प्रार्थना पत्र देकर कहा कि आरोपियों ने सांठगांठ कर ट्रैक्टर से हुई मौत को करंट से दर्शाया है। प्रार्थना पत्र में शव का दोबारा पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग करते हुए तिकोनिया पार्क के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed