{"_id":"629614b7011a1a070066368d","slug":"post-office-employee-dead-body-found-hanging-from-railing-of-bridge-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पुल की रेलिंग से डाकघर कर्मचारी का शव लटका मिलने से सनसनी, गले में बंधा था अंगोछे का फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पुल की रेलिंग से डाकघर कर्मचारी का शव लटका मिलने से सनसनी, गले में बंधा था अंगोछे का फंदा
Tue, 31 May 2022 07:02 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 31 May 2022 07:02 PM IST
सार
मंगलवार की सुबह क्षेत्रीय लोगों ने सिकंदरा के कैलाश घाट स्थित पुल की रेलिंग से शव लटका देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान दामोदर प्रसाद शर्मा के रूप की।
विज्ञापन
डाकघर कर्मचारी का आधार कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के कैलाश घाट स्थित पुल की रेलिंग से मंगलवार की सुबह डाकघर के कर्मचारी का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। कर्मचारी के गले में अंगोछे का फंदा बंधा था। पुलिस ने पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का है। इसका कारण पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि कैलाश घाट स्थित पुल पर मंगलवार सुबह फंदे से शव लटका होने की जानकारी मिली थी। इस पर पुलिस पहुंची। शव को सीढ़ी लगाकर उतारा गया। मृतक के कपड़ों में आधार कार्ड मिला। इससे पहचान न्यू आदर्श नगर, कमला नगर निवासी दामोदर प्रसाद शर्मा (54) के रूप में हुई। सूचना पर परिजन आ गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दामोदर प्रतापपुरा स्थित डाक घर में सहायक के रूप में कार्यरत थे। वह कुछ दिन से लापता थे। उनकी तलाश में लगे थे। पुल की रेलिंग से दो अंगोछे बांधकर फांसी का फंदा बनाया गया था। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का है। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। परिजनों ने भी कोई कारण नहीं बताया है।
विज्ञापन