{"_id":"6335c13efb9f0c08aa06ea23","slug":"post-of-thakur-banke-bihari-temple-closure-is-just-a-rumour-know-what-is-the-truth","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के पट बंद होने की पोस्ट महज अफवाह, जानें क्या है सच्चाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के पट बंद होने की पोस्ट महज अफवाह, जानें क्या है सच्चाई
Thu, 29 Sep 2022 09:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 29 Sep 2022 09:31 PM IST
सार
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर को लेकर एक अफवाह तेजी से फैल रही है कि दो अक्तूबर से पट बंद होने जा रहे हैं। इस संबंध में पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंगला आरती के दौरान हुए हादसे के बाद ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण की मांग उठ रही है। सरकार की मंशा भी कुछ इसी ओर इशारा कर रही है। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग कॉरिडोर निर्माण के दौरान मंदिर के पट बंद होने की अफवाह फैला रहे हैं। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें - दिवाली से पहले ट्रेनें फुल: न जनरल में टिकट, न स्लीपर में सीट, 150 तक है वेटिंग लिस्ट
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मंगला आरती के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। 70 से अधिक लोगों के घायल हो गए थे। इस घटना के बाद प्रदेश सरकार ने पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह एवं अलीगढ़ मंडलायुक्त गौरव दयाल की दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र की स्थिति का आंकलन किया था। मंदिर के सेवायत श्रद्धालु एवं अन्य लोगों से घटना के संबंध में बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra News: एडीजी सुरक्षा ने परखी ताजमहल की व्यवस्था, अफसरों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
वहीं काशी विश्वनाथ एवं विंध्याचल देवी कॉरिडोर का निरीक्षण कर यहां की व्यवस्था को सुधार का प्लान भी तैयार किया। इधर, कॉरिडोर निर्माण को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर दो अक्तूबर से 3 माह के लिए बंद किए जाने की अफवाह फैलाई जा रही है। पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए बांके बिहारी पुलिस चौकी प्रभारी राजकुमार ने भक्तों में अफवाह फैलाने के मामले में आईटी एक्ट एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।