फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Portraits of Pm Narendra Modi and CM Yogi Adityanath  found in garbage collected at Kosi Kalan power plant

UP News: पूर्व एसडीओ, जेई ने कबाड़ मे फेंक दी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीरें, जांच में सामने आया सच

Sun, 24 Jul 2022 04:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Jul 2022 04:40 PM IST
सार

मथुरा में कूड़े में मिली पीएम, सीएम की तस्वीरों का मामला लोगों के जहन से निकला भी नहीं है कि कोसीकलां के बिजलीघर में लगी पीएम नरेंद्र मोदी एवं सीएम योगी की तस्वीरों को कबाड़ में फेंकने का मामला प्रकाश में आया है।

विज्ञापन
Portraits of Pm Narendra Modi and CM Yogi Adityanath  found in garbage collected at Kosi Kalan power plant
बिजलीघर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा कोसीकलां में नंदगांव रोड स्थित बिजलीघर में तैनात पूर्व एसडीओ, जेई ने पीएम मोदी-सीएम योगी की तस्वीरों को कबाड़ में फेंक दिया था। इसकी शिकायत भाजपा कार्यकताओं ने सीएम व विद्युत मंत्री से की। शिकायत पर शनिवार को एसई ने मौका मुआयना कर अधीनस्थों की जमकर क्लास लगायी। बाद में उन्होंने उन तस्वीरों को भी दोबारा लगवा दिया। 
विज्ञापन


मथुरा में कूड़े में मिली पीएम, सीएम की तस्वीरों का मामला लोगों के जहन से निकला भी नहीं है कि कोसीकलां के बिजलीघर में लगी पीएम नरेंद्र मोदी एवं सीएम योगी की तस्वीरों को कबाड़ में फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। बता दें कि हाल ही में ट्रांसफर हुए एसडीओ एवं जेई ने कार्यालय में लगी तस्वीरों को उतरवाकर कबाड़ में फेंक दिया था। इसकी शिकायत भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री से की थी। 
विज्ञापन


इसकी जांच करने आए विभागीय एसई प्रभाकर पांडेय ने बिजलीघर का मौका मुआयना किया, तो शिकायत सही पाई गई। उन्होंने तस्वीरों की साफ सफाई कराकर दोबारा कार्यालय में लगवा दिया। उन्होंने बताया कि तस्वीरों को कबाड़ में फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed