फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Poor condition of roads leading to Shiva temples in Agra

महाशिवरात्रि: आगरा में शिवालयों की कठिन डगर, सड़कें खस्ताहाल...कहीं कूड़ के ढेर तो कहीं बह रहा सीवर

Mon, 28 Feb 2022 01:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Feb 2022 01:45 PM IST
सार

आगरा के चारों कोनों स्थित प्रमुख शिवालयों की ओर जाने वाले रास्तों पर गंदगी पसरी है। सड़क जर्जर हालत में हैं। महाशिवरात्रि पर भक्तों को इन रास्तों से गुजरना पड़ेगा। 

विज्ञापन
Poor condition of roads leading to Shiva temples in Agra
शिवालयों की ओर जाने वाले रास्तों पर जलभराव और गंदगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक मार्च को महाशिवरात्रि है। शिव मंदिरों पर भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। आगरा के चारों कोनों पर चार महादेव राजेश्वर, बल्केश्वर, कैलाश और पृथ्वीनाथ विराजमान हैं। महाशिवरात्रि पर इन मंदिरों पर कांवड़ चढ़ाई जाएगी। भोले के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को मंदिरों पर पहुंचने के लिए गंदगी, सीवर और टूटी सड़कों से होकर गुजरना होगा।
विज्ञापन

राजेश्वर मंदिर : गली में बह रहा सीवर

शमसाबाद रोड़ स्थित राजेश्वर मंदिर के लिए जाने वाली एक गली में सीवर भरा हुआ है। मंदिर के लिए जाने वाले रास्ते से नाले की सिल्ट नहीं उठाने की वजह से गंदगी पसरी है। रास्ते में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

बल्केश्वर : सड़क पर निकलीं गिट्टियां 

बल्केश्वर मंदिर के लिए जाने वाली सड़कें टूटी हुई हैं। वाटरवर्क्स से बल्केश्वर जाने वाली सड़क पर कई जगह खोदाई की गई है। सड़क पर गिट्टियां निकली हुई हैं जो पैरों में चुभती हैं। श्रद्धालु मंदिर की नंगे पैर परिक्रमा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैलाश मंदिर : नियमित सफाई नहीं 

सिकंदरा स्थित कैलाश मंदिर के लिए जाने वाली सड़क पर भी जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं। मंदिर के आसपास सफाई नहीं हुई है। महंत गौरव गिरी ने समय पर कूड़ा नहीं उठने की शिकायत की।

पृथ्वीनाथ मंदिर : शिवालय के पास कचरा

शाहगंज स्थित पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के लिए जाने वाला फतेहपुरसीकरी और अलबतिया रोडभी जर्जर है। मंदिर परिसर के पास कूड़े का ढेर लगा हुआ है। शिवालय से कुछ दूर पर ही कूड़ा पड़ा हुआ है।

मनमानी करते हैं निगम के कर्मी

 कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरि ने बताया कि नगर निगम के कर्मचारी मनमानी करते हैं। महीने दो महीने में एक बार मंदिर से कूड़ा उठाने के लिए आते हैं। जिलाधिकारी से लेकर नगर निगम और संबधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंप चुके हैं। लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई।  

पैसा देकर उठवाना पड़ता है कूड़ा

पृथ्वीनाथ महादेव के महंत अज्जू राजौरिया ने बताया कि पैसा देकर नगर निगम के कर्मचारी से मंदिर से कूड़ा उठवाया जाता है। क्षेत्र के पार्षद और विधायक से कई बार मंदिर की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग करने के बाद भी हालात वैसे ही बने हुए हैं। 

गली में भरा है सीवर का पानी

शमसाबाद रोड निवासी रामनाथ ने कहा कि राजेश्वर मंदिर तक जाने वाली गली में सीवर का पानी भरा हुआ है। आम लोगों के साथ भक्त भी इस गंदगी से होकर गुजरने के लिए मजबूर होंगे। 

गंदगी देख मन खिन्न हो जाता है

सिकंदरा की रेखा गौतम ने कहा कि मंदिर और आसपास कूड़े का ढेर लगा रहता है। गंदगी देख मन खिन्न हो जाता है। त्योहार से पहले तो मंदिरों और आसपास की सफाई करवा ही दें।

एक दिन पहले मेयर ने दिए सफाई के निर्देश

मेयर नवीन जैन ने कहा है कि महाशिवरात्रि से पहले शहर के सभी प्रमुख शिवालयों के साथ मंदिरों के पास सफाई अभियान चलाया जाएगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी से कहा है कि वह दो दिन तक मंदिरों के आसपास गंदगी, कचरा, जलभराव हटाने का काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed