{"_id":"621c848c9fd8da3bae679c10","slug":"poor-condition-of-roads-leading-to-shiva-temples-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि: आगरा में शिवालयों की कठिन डगर, सड़कें खस्ताहाल...कहीं कूड़ के ढेर तो कहीं बह रहा सीवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि: आगरा में शिवालयों की कठिन डगर, सड़कें खस्ताहाल...कहीं कूड़ के ढेर तो कहीं बह रहा सीवर
Mon, 28 Feb 2022 01:45 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 28 Feb 2022 01:45 PM IST
सार
आगरा के चारों कोनों स्थित प्रमुख शिवालयों की ओर जाने वाले रास्तों पर गंदगी पसरी है। सड़क जर्जर हालत में हैं। महाशिवरात्रि पर भक्तों को इन रास्तों से गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन
शिवालयों की ओर जाने वाले रास्तों पर जलभराव और गंदगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक मार्च को महाशिवरात्रि है। शिव मंदिरों पर भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। आगरा के चारों कोनों पर चार महादेव राजेश्वर, बल्केश्वर, कैलाश और पृथ्वीनाथ विराजमान हैं। महाशिवरात्रि पर इन मंदिरों पर कांवड़ चढ़ाई जाएगी। भोले के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को मंदिरों पर पहुंचने के लिए गंदगी, सीवर और टूटी सड़कों से होकर गुजरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेश्वर मंदिर : गली में बह रहा सीवर
शमसाबाद रोड़ स्थित राजेश्वर मंदिर के लिए जाने वाली एक गली में सीवर भरा हुआ है। मंदिर के लिए जाने वाले रास्ते से नाले की सिल्ट नहीं उठाने की वजह से गंदगी पसरी है। रास्ते में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन
बल्केश्वर : सड़क पर निकलीं गिट्टियां
बल्केश्वर मंदिर के लिए जाने वाली सड़कें टूटी हुई हैं। वाटरवर्क्स से बल्केश्वर जाने वाली सड़क पर कई जगह खोदाई की गई है। सड़क पर गिट्टियां निकली हुई हैं जो पैरों में चुभती हैं। श्रद्धालु मंदिर की नंगे पैर परिक्रमा करते हैं।
विज्ञापन