{"_id":"61995e4e37316b14d906a7ca","slug":"pontoon-bridge-will-be-built-on-yamuna-river-in-bateshwar-agra-news-agr5153340190","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटेश्वर में यमुना नदी पर बनेगा पांटून पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटेश्वर में यमुना नदी पर बनेगा पांटून पुल
विज्ञापन
बाह। बटेश्वर के घाट स्थिति यमुना नदी पर 454.74 लाख की लागत से पांटून पुल बनेगा। इससे बटेश्वर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेेगा। बाह के दो गांव कल्यानपुर और भरतार यमुना के रौद्र रूप से मुक्ति पा सकेंगे।
विधायक पक्षालिका सिंह ने शनिवार को बताया कि पुल की मंजूरी के बाद सरकार ने बजट का आवंटन कर दिया है। जल्द ही 454.74 लाख की लागत से पुल का निर्माण शुरू होगा। पुल की मंजूरी और धन आवंटन के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आभार जताया।
बता दें कि बाह के कल्यानपुर और भरतार गांव तीन ओर से यमुना और चौथी ओर से बीहड़ से घिरे हैं। इस पुल के निर्माण से इन गांवों के लोगों को आवागमन में खासी सुविधा होगी। पूर्वमंत्री अरिदमन सिंह ने बताया कि पुल के निर्माण से यमुना के दूसरे छोर पर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।