{"_id":"69b8dc4513081653fa0a4b75","slug":"pontoon-bridge-opens-between-dayalbagh-and-khandoli-in-agra-travel-time-reduced-to-15-minutes-2026-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: दयालबाग से महज 15 मिनट में पहुंचे खंदौली, पांटून पुल बनने से सफर रह गया आधा; जाम और लंबा रास्ता खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: दयालबाग से महज 15 मिनट में पहुंचे खंदौली, पांटून पुल बनने से सफर रह गया आधा; जाम और लंबा रास्ता खत्म
Tue, 17 Mar 2026 10:14 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:14 AM IST
सार
आगरा में दयालबाग और खंदौली के बीच बने पांटून (पीपा) पुल पर आवागमन शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। अब पहले की तरह 25 किमी घूमकर जाने के बजाय महज 7 किमी की दूरी तय कर 15 मिनट में खंदौली पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन
दयालबाग से खंदौली के बीच पांटून (पीपा) पुल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के दयालबाग से खंदौली के बीच पांटून (पीपा) पुल पर आवागमन शुरू हो गया है। इससे महज 15 मिनट में ही लोग खंदौली पहुंच रहे हैं। जाम-समय का बचाव होने के साथ दूरी भी कम तय करनी पड़ रही है। पांटून पुल शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
अभी तक खंदौली जाने के लिए रामबाग-टेढ़ी बगिया होकर गुजरना पड़ता था। इसकी दूरी करीब 25 किमी है और घंटा भर का समय लग जाता है। वाटरवर्क्स, रामबाग और टेढ़ी बगिया पर जाम लगने से इसमें समय और लगता है। ऐसे में करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बने पांटून पुल शुरू होने से दूरी अब महज 7 किमी रह गई है और ये सफर 15 मिनट में पूरा हो रहा है। ये दोपहिया और हल्के चार पहिया वाहन आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूरी हुई कम, आसानी से कर सकेंगे खेती
दयालबाग निवासी सौरभ चौधरी ने बताया कि खंदौली में खेती और रिश्तेदारी है। पहले रामबाग होकर जाना पड़ता था। जाम से पहुंचने में दिक्कत होती थी। अब हर रोज खेत पर आसानी से पहुंच सकते हैं।
दयालबाग निवासी सौरभ चौधरी ने बताया कि खंदौली में खेती और रिश्तेदारी है। पहले रामबाग होकर जाना पड़ता था। जाम से पहुंचने में दिक्कत होती थी। अब हर रोज खेत पर आसानी से पहुंच सकते हैं।
अलीगढ़-हाथरस पहुंचना भी आसान
कमला नगर निवासी अभिषेक पाल का कहना है कि पांटून पुल के जरिये नोएडा एक्सप्रेस-वे पर आसानी से पहुंच सकेंगे। इससे हाथरस, अलीगढ़, मेरठ पहुंचना आसान हो गया है। जाम से बचाव और ईंधन की भी बचत होगी।
कमला नगर निवासी अभिषेक पाल का कहना है कि पांटून पुल के जरिये नोएडा एक्सप्रेस-वे पर आसानी से पहुंच सकेंगे। इससे हाथरस, अलीगढ़, मेरठ पहुंचना आसान हो गया है। जाम से बचाव और ईंधन की भी बचत होगी।
नाव का नहीं लेना पड़ेगा सहारा
पोइया के रहने वाले राकेश निषाद ने कहा कि खंदौली जाने के लिए नाव के जरिये ही आवागमन हो रहा था। इससे कई बार हादसे भी हो गए थे। अब पांटून पुल से आना-जाना आसान हो गया है।
पोइया के रहने वाले राकेश निषाद ने कहा कि खंदौली जाने के लिए नाव के जरिये ही आवागमन हो रहा था। इससे कई बार हादसे भी हो गए थे। अब पांटून पुल से आना-जाना आसान हो गया है।