फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   poluted water, suply, kasganj

लोगों के स्वास्थ्य से हो रहा खिलवाड़

Mon, 25 Nov 2019 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
poluted water, suply, kasganj
कासगंज के प्रभुपार्क का अंडरग्राउंड पानी का टैंक - फोटो : KASGANJ
कासगंज। नगर पालिका लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही है। एक माह से पालिका के पास ब्लीचिंग पाउडर नहीं हैं। जबकि नलकूपों के साथ लगी क्लोरीनेशन की मशीनें खराब पड़ी हैं। फिलहाल शहरवासियों को एक महीने से बिना क्लोरीनेशन के ही दूषित पानी की आपूर्ति की जा रही है। पालिका की यह लापरवाही लोगों के स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकती है।
विज्ञापन

नगर में जलापूर्ति के लिए पालिका प्रशासन ने 14 नलकूप और 10 मिनी नलकूप लगा रखे हैं। पानी के भंडारण के लिए पालिका ने दो अंडर ग्राउंड टैंक व 4 ओवर हैड टैंक बनावा रखे हैं। आपूर्ति होने वाले पानी को शुद्ध बनाने के लिए क्लोरीनेशन किया जाता है। इसके लिए पालिका ने छह नलकूपों के साथ क्लोरीनेशन मशीनें लगा रखी हैं।
विज्ञापन

साथ ही पानी के टैंकों में ब्लीचिंग पाउडर का भी इस्तेमाल किया जाता है। पालिका की ओर से जो जलापूर्ति की जाती है वह 10067 परिवारों तक पहुंचता है। इस पानी का इस्तेमाल लगभग 60 हजार लोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने लोगों की सेहत की पालिका प्रशासन को चिंता नहीं है। एक माह से पालिका के स्टॉक में ब्लीचिंग पाउडर नहीं है। वहीं अधिकांश क्लोरीनेशन मशीनें या तो नलकूपों से गायब हैं या फिर खराब पड़ी हैं। इससे घरों में अशुद्ध पानी ही सप्लाई हो रहा है। यह पानी लगातार पीने व इस्तेमाल किए जाने से जनसेहत पर भारी पड़ सकता है, लेकिन पालिका को शायद इसकी चिंता नहीं हैं।
पानी का शुल्क भी लेती है पालिका
घर-घर आपूर्ति किए जा रहे पानी का नगर पालिका कनेक्शन धारकों से शुल्क लेती है। पालिका ने पानी का न्यूनतम 600 रुपये शुल्क निर्धारित कर रखा है। जबकि बड़ी संपत्तियों पर यह शुल्क अधिक लिया जाता है।
यहां लगी हैं क्लोरीन मशीनें
नगर पालिका, नदरई गेट चुंगी, छर्रा अडड़ा, धान मिल, आवास विकास कॉलोनी, सिटी मोहल्ला, रोडवेज बस स्टैंड।
लगातार सेवन से प्रतिकूल प्रभाव
पानी में तमाम प्रकार के जीवाणु होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। जीवाणुओं को नष्ट करने के लिए ही पानी का क्लोरीनेशन किया जाता है। यदि पानी का क्लोरीनेशन न किया जाए और इसका लगातार इस्तेमाल किया जाए तो यह स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

-डॉ. राजकिशोर सीएमएस, जिला अस्पताल।
खरीदने की प्रक्रिया चल रही
पालिका के स्टॉक में ब्लीचिंग पाउडर समाप्त हो गया है, जिसके खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। पानी के साथ क्लोरिन का प्रयोग किया जा रहा है। इससे पानी शुद्ध बना रहे।
-लवकुश गुप्ता अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका कासगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed