{"_id":"5f7de60a8ebc3e1a242d21f3","slug":"pollution-parali-kasganj-news-agr462645242","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान न जलाएं पराली, पशुओं का चारा बनाएंः सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान न जलाएं पराली, पशुओं का चारा बनाएंः सीडीओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले की सभी 423 ग्राम पंचायतों में किसानों को जागरूक करने के लिए पराली व संचारी रोग से बचाव सहित अन्य बिंदुओं पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें 18 हजार 189 किसानों ने प्रतिभाग किया। सीडीओ तेज प्रताप सिंह ने ग्राम पंचायत रहमतपुर माफी में आयोजित गोष्ठी में कहा कि खेतों में पराली न जलाएं। पराली जलाने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
पराली को खेत में सड़ाकर खाद बना लें या पराली का उपयोग पशु चारे के रूप में करें। यदि कोई बार बार पराली जलाता है तो उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। कहा कि जिले में 15 धान क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन पर सीधे किसानों से धान खरीद की जाएगी। किसान अपना पंजीयन अवश्य करा लें। धान क्रय का भुगतान 72 घंटे के अंदर करा दिया जाएगा।
उन्होंने कहा जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान जारी है। कोरोना संक्रमण, मलेरिया, डेंगू व अन्य रोगों से बचाव के लिये स्वच्छता कार्यक्रम में सभी सहयोग करें। अपने घरों के आस-पास गंदगी, जलभराव और कूड़े के ढेर न होने दें। पंचायत विकास योजना, विशेष सफाई अभियान, कृषि योजनाओं सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। पीडी डीआरडीए रामायण सिंह, जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान सहित उपस्थित रहे।