{"_id":"64301dfcecbc26fd770eb78a","slug":"pollution-control-board-took-major-action-two-brick-kilns-operated-without-noc-were-seized-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने की बड़ी कार्रवाई, बिना एनओसी के संचालित दो ईंट भट्ठों को किया गया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने की बड़ी कार्रवाई, बिना एनओसी के संचालित दो ईंट भट्ठों को किया गया सीज
Fri, 07 Apr 2023 07:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 07 Apr 2023 07:13 PM IST
सार
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गंजडुंडवारा और सिढ़पुरा क्षेत्र में संचालित दो ईंट भट्ठे सीज कर दिए। ये दोनों ईंट भट्ठे बिना एनओसी के संचालित किए जा रहे थे।
विज्ञापन
ईंट भट्ठा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनापत्ति प्रमाणपत्र के बिना संचालित दो ईंट भट्ठों को प्रशासन ने सीज करने की कार्रवाई की है। शुक्रवार को प्रशासन, खनन विभाग की टीमों ने मौके पर जाकर भट्ठों को बंद कराते हुए सीज कराया। मौके पर ये दोनों भट्ठे संचालित पाए गए। प्रशासन की कार्रवाई से भट्ठा संचालकों में खलबली है।
सिढ़पुरा एवं गंजडुंडवारा इलाके में एमएस ईंट भट्ठा एवं बालाजी ईंट भट्ठा बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के संचालित थे। मौके पर भी अधिकारियों को यह संचालित मिले। प्रशासन ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों के अंतर्गत ईंट भट्ठों को सीज करने की कार्रवाई की है। अतिरिक्त एसडीएम विनोद जोशी की मौजूदगी में खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा व टीम ने भट्ठा सीज करने की कार्रवाई की।
खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा ने बताया कि ईंट भट्ठा संचालकों को एक माह पहले भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन इस चेतावनी को अनदेखा करते हुए भट्ठा संचालकों के द्वारा ईंट भट्ठे संचालित किए जा रहे थे। ईंटों की पकाई का काम संचालित पाया गया। उन्होंने बताया कि दोनों भट्ठों को सीज किया गया है और पत्रावली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भेजी गई है। अब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दोनों ईंट भट्ठा संचालकों पर जुर्माना आरोपित करेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - तालिबानी सजा: युवक को पेड़ से लटकाकर नीचे से लगाई आग, वो चीखता रहा..., मंजर देख कांप गए लोग