फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pollution Control Board took major action two brick kilns operated without NOC were seized

Kasganj: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने की बड़ी कार्रवाई, बिना एनओसी के संचालित दो ईंट भट्ठों को किया गया सीज

Fri, 07 Apr 2023 07:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Apr 2023 07:13 PM IST
सार

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गंजडुंडवारा और सिढ़पुरा क्षेत्र में संचालित दो ईंट भट्ठे सीज कर दिए। ये दोनों ईंट भट्ठे बिना एनओसी के संचालित किए जा रहे थे।

विज्ञापन
Pollution Control Board took major action two brick kilns operated without NOC were seized
ईंट भट्ठा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनापत्ति प्रमाणपत्र के बिना संचालित दो ईंट भट्ठों को प्रशासन ने सीज करने की कार्रवाई की है। शुक्रवार को प्रशासन, खनन विभाग की टीमों ने मौके पर जाकर भट्ठों को बंद कराते हुए सीज कराया। मौके पर ये दोनों भट्ठे संचालित पाए गए। प्रशासन की कार्रवाई से भट्ठा संचालकों में खलबली है।
विज्ञापन


सिढ़पुरा एवं गंजडुंडवारा इलाके में एमएस ईंट भट्ठा एवं बालाजी ईंट भट्ठा बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के संचालित थे। मौके पर भी अधिकारियों को यह संचालित मिले। प्रशासन ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों के अंतर्गत ईंट भट्ठों को सीज करने की कार्रवाई की है। अतिरिक्त एसडीएम विनोद जोशी की मौजूदगी में खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा व टीम ने भट्ठा सीज करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन


खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा ने बताया कि ईंट भट्ठा संचालकों को एक माह पहले भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन इस चेतावनी को अनदेखा करते हुए भट्ठा संचालकों के द्वारा ईंट भट्ठे संचालित किए जा रहे थे। ईंटों की पकाई का काम संचालित पाया गया। उन्होंने बताया कि दोनों भट्ठों को सीज किया गया है और पत्रावली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भेजी गई है। अब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दोनों ईंट भट्ठा संचालकों पर जुर्माना आरोपित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - तालिबानी सजा: युवक को पेड़ से लटकाकर नीचे से लगाई आग, वो चीखता रहा..., मंजर देख कांप गए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed