{"_id":"61bf6a0ab28ee4645d3f401b","slug":"polling-parties-reached-the-polling-places-voting-will-be-done-from-eight-in-the-morning-mainpuri-news-agr5183678156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदेय स्थलों पहुंची पोलिंग पार्टियां, सुबह आठ बजे से होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदेय स्थलों पहुंची पोलिंग पार्टियां, सुबह आठ बजे से होगा मतदान
विज्ञापन
सुल्तानगंज ब्लॉक मुख्यालय से मतदान सामग्री लेकर जाते मतदान कार्मिक
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। पंचायत उप चुनाव के तहत विकास खंड सुल्तानगंज की ग्राम पंचायत जमथरी में प्रधान पद के लिए सोमवार को मतदान होना है। इसके लिए रविवार को ही सुल्तानगंज स्थित ब्लॉक मुख्यालय से पोलिंग पार्टी और पुलिस बल को मतदेय स्थलों पर भेजा गया। सोमवार को सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो जाएगा।
ग्राम प्रधान जमथरी के पद के लिए दस प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के लिए जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत में दो मतदान केंद्र और चार मतदेय स्थल बनाए गए हैं। दो मतदेय स्थल प्राथमिक विद्यालय जमथरी में और दो मतदेय स्थल प्राथमिक विद्यालय नगला नया (नगला बिहारी) में बनाए गए हैं।
चारों मतदेय स्थलों के लिए रविवार को सुल्तानगंज ब्लॉक मुख्यालय से चार पोलिंग पार्टियां व पुलिस बल भेजा गया। निर्वाचन अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने अपने सामने पोलिंग पार्टियों को भेजा। रविवार दोपहर को ही मतदान केंद्रों पर पहुंचकर पोलिंग पार्टी ने अपनी तैयारी पूरी कर ली। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में चार कार्मिक और पुलिस बल भेजा गया है। अपरिहार्य स्थिति के लिए एक पोलिंग पार्टी रिजर्व में भी रखी गई है।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह आठ बजे से पोलिंग पार्टियां मतदान शुरू करा देेंगी, जो पांच बजे तक चलेगा। मतदान के दौरान सौ मीटर क्षेत्र में मतदाताओं के अलावा अन्य लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए दोनों मतदान केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। जमथरी स्थित मतदान केंद्र पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शिव प्रसाद और नगला नया स्थित मतदान केंद्र पर नायब तहसीलदार मैनपुरी अखिल गोयल को तैनात किया गया है।
इन प्रत्याशियों के बीच है मुकाबला
ग्राम प्रधान जमथरी के पद के लिए अनुराग पाल, देवेंद्र कुमार, देवदत्त, पंकज, राजेश कुमार, रनवीर सिंह,
राहुल, विकास यादव, विपिन कुमार और विमला देवी मैदान में हैं।