{"_id":"5cbda023bdec22146c225bec","slug":"polling-parties-reached-booths-for-lok-sabha-elections-voting-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: अपने-अपने बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां, मंगलवार को तीसरे चरण का मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: अपने-अपने बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां, मंगलवार को तीसरे चरण का मतदान
Mon, 22 Apr 2019 05:01 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 22 Apr 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
पोलिंग पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में मंगलवार को मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों अपने-अपने बूथ पर पहुंच गई है। ईवीएम व बैलेट यूनिट का पोलिंग पार्टियों को आवंटन कर उन्हें बसों से रवाना किया गया। मंडी में दिन भी कर्मचारियों की भीड़ लगी रही। अधिकारी और कर्मचारी भी इस कार्य में जुटे रहे।
मतदान के लिए मंडी में पहले से ही व्यवस्थाएं कर ली गई थीं। मंगलवार को होने वाले मतदान के लिए सोमवार सुबह से ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई थी। इसके लिए मंडी में बैरीकेडिंग कर बूथवार ईवीएम व बैलेट यूनिट का आवंटन की व्यवस्था की गई थी।
यहां मतदान कार्मिकों ने अपने-अपने बूथ के अनुसार ईवीएम और बैलेट यूनिट प्राप्त की। इस दौरान कई मतदान कार्मिकों को अपने साथियों की तलाश करने में हुई। क्योंकि ज्यादा भीड़ के कारण किसी पार्टी का पीठासीन अधिकारी गायब था किसी का मतदान कार्मिक।

Trending Videos
कर्मचारियों ने ईवीएम लेने के बाद उसे मंडी परिसर में ही चेक किया। अगर इस दौरान उन्हें कोई कमी लगी या संचालन में समस्या हुई तो उन्हें तकनीक सहायक ने जानकारी दी। जिसके बाद वे ईवीएम लेकर पोलिंग बूथों के लिए रवाना हुए।
डीएम और एसपी ने संभाली कमान
पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए खुद जिलाधिकारी पीके उपाध्याय व पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय ने कमान संभाली। ईवीएम, बैलेट यूनिट समेत अन्य सामान मिलने के बाद भी पोलिंग पार्टियां मंडी में ही बैठी थीं। डीएम व एसपी ने खुद इन पोलिंग पार्टियों को जल्द से जल्द बसों में बैठाकर पोलिंग बूथ के लिए रवाना किया। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
मैनपुरी जिले में मतदान केंद्र
कुल मतदान केंद्र- 1286
कुल मतदेय स्थल- 1731
कुल मतदान कार्मिक- 9015