फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   political

उपचुनाव की तारीख घोषित न होने से सियासी दल हैराल

Sat, 21 Sep 2019 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
political
टूंडला (फिरोजाबाद)। निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा टूंडला के उप-चुनाव की घोषणा न किए जाने से सभी राजनीतिक दल हैरान हैं। सियासी दलों के कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई है। भाजपा का चुनाव कार्यालय बंद हो गया। वहीं बसपा प्रत्याशी चुनाव प्रचार छोड़ घर चले गए। दलों के नेता टूंडला का नाम सूची में न होने की वजह तलाशने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में टूंडला विधानसभा सीट से विधायक चुने गए प्रो. एसपी सिंह बघेल ने 2019 में पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा के टिक पर आगरा (सुरक्षित) सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीत भी दर्ज की थी। इसके बाद उन्होंने 27 मई को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। टूंडला सीट के खाली होते ही भाजपा समेत अन्य दलों ने उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी थी। सपा और बसपा ने तो प्रत्याशी भी घोषित कर दिए।
विज्ञापन

भाजपा ने भी उप चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा कराई। आगरा मंडल के सांसद, विधायकों व मंत्रियों को चुनाव तैयारियों में लगा दिया था। गत शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में चुनावी रणनीति पर मंथन किया था। विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी दलों में खासा उत्साह था। शनिवार दोपहर चुनाव आयोग ने उप चुनाव की तिथि घोषित करते हुए सूची जारी की, लेकिन इसमें टूंडला का कहीं जिक्र नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे सियासी रण के लिए बाहें चढ़ाए बैठे दलों में मायूस हो गए हैं। टूंडला में उप चुनाव की तिथि घोषित न होने पर भाजपा चुुनाव कार्यालय में सन्नाटा पसर गया। जिलाध्यक्ष के निर्देश पर चुनाव कार्यालय बंद करा दिया गया। वहीं बसपा पदाधिकारियों के मुताबिक उनके प्रत्याशी चुनाव प्रचार बीच में रोक आगरा चले गए। कांग्रेस प्रत्याशी भी अचंभित हैं। तिथि घोषित न करने के कारणों की जानकारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed