{"_id":"5d85127b8ebc3e93c418b02e","slug":"political-tundla-news-agr4066667176","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक-एक वोट पर नजर रखें : प्रो. रामगोपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक-एक वोट पर नजर रखें : प्रो. रामगोपाल
विज्ञापन
टूंडला में सपा के बूथ सम्मेलन में सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो रामगोपाल यादव व अन्य
- फोटो : TUNDLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद-टूंडला। हर बूथ प्रभारी और सेक्टर प्रभारी अपने-अपने बूथ पर नजर रखें और वोट डलवाने में कोई कसर न छोड़ें। यह बातें शुक्रवार को आयोजित सपा के बूूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा बूथ प्रबंधन में आपसे तेज है। इसलिए वह वोट निकलवा लेती है। इस बार के उपचुनाव में एक-एक वोट पर नजर रखनी है। केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष 32 लाख नौकरियों को समाप्त किया। नई नौकरी ठेके पर गईं।
कंपनियां आरक्षण नहीं देतीं। इस प्रकार आरक्षण भी समाप्त हो गया। रिजर्व बैंक से 1 लाख 16 हजार करोड़ रुपया निकाल लिया। इस दौरान मंच पर जिलाध्यक्ष दुर्गपाल सिंह, एमएलसी डा. असीम यादव, डा. दिलीप यादव, चौधरी संजय यादव, हरी सिंह बघेल, देवेन्द्र तोमर, रामगोपाल बघेल, हीरा बघेल, राजेश धनगर आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता चंद्रवीर सिंह यादव ने व संचालन कमल सिंह दिवाकर ने किया।
...तो मैं राज्यसभा से इस्तीफा दे दूंगा
टूंडला। प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने सम्मेलन में कहा कि फिरोजाबाद की जनता ने ऐसे सांसद को चुन लिया है जो जिंदा प्रधानमंत्री की फोटो पर ही माला डाल देता है। उन्होंने सांसद को चुनौती दी अगर वो पांच साल में सदन के अंदर एक शब्द भी बोल दें तो मैं अपनी राज्यसभा की सीट से इस्तीफा दे दूंगा।
विज्ञापन
अपनी बिरादरी को तो जिता देना
रामगोपाल यादव ने कहा कि उन्होंने सरकार में रहते हुए बूटा सिंह से कहकर बघेल जाति को धनगर का दर्जा दिलवाया था। हमारा धनगर समाज ने बीरी सिंह कालेज में सम्मान भी किया गया था। प्रमाण पत्र बने और हमने धनगर जाति का ही प्रत्याशी उतारा है। कम से कम अपनी बिरादरी को तो जिता देना।