फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   political

चुनाव तक नहीं बदले जाएंगे भाजपा के मंडल अध्यक्ष : भवानी सिंह

Thu, 22 Aug 2019 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
political
टूंडला में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक लेते ब्रज क्षेत्र व कानपुर क्षेत्र के संगठन मंत्री भवानी ? - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। प्रदेश में होने वाले विधानसभा उप चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। गुरुवार को बृज व कानपुर क्षेत्र के महामंत्री ने मंडल अध्यक्षों के आवास पर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृज व कानपुर क्षेत्र के संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने टूंडला विधानसभा में होने वाले उप चुनाव को लेकर सभी मंडल अध्यक्षों के आवास पर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि टूंडला विधानसभा में होने वाले उप चुनाव में भाजपा जीत दर्ज करेगी। इतना ही नहीं जहां-जहां भी उपचुनाव हैं सभी जगह पार्टी के प्रत्याशी जीतेंगे। उन्होंने कहा कि उपचुनाव को देखते हुए टूंडला विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्षों के चुनाव अब उप चुनाव के बाद ही किए जाएंगे। चुनाव तक जो भी मंडल अध्यक्ष हैं वही कार्यरत रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का टूंडला विधानसभा में कार्यक्रम लगभग तय हो चुका है। जल्द ही तारीख भी घोषित की जाएगी। बृज क्षेत्र मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा जातिवाद से ऊपर उठकर काम करने वाली पार्टी है। यही कारण है कि दूसरी पार्टियों को छोड़कर लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि पार्टी उप चुनाव पूरी दमदारी से लड़ेगी और जीतकर दिखाएगी। इस मौके पर विस्तारक लक्ष्मीकांत अवस्थी के अलावा सभी मंडल अध्यक्ष और काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed