फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   political parties representatives meet riya's parent

छात्रा के परिजनों से मिलने को राजनैतिक व सामाजिक लोगों का लगा जमावाड़ा

Fri, 03 Dec 2021 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
political parties representatives meet riya's parent
कासगंज में पोस्टमार्टम गृह पर मृतक छात्रा के परिजनों से मिलने जाते सदर विधायक देवेंद्र राजपूत व ? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। रिया की हत्या के मामले में पीड़ित परिजनों से मिलने के लिए शुक्रवार को दिनभर लोगों का तांता लगा रहा। भाजपा, सपा, बसपा, लोधी महासभा और अन्य संगठनों के लोग पोस्टमार्टम गृह पर परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे। उन्होंने परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

छात्रा रिया के पिता संदीप राजपूत ने तीन सहेलियों व एक सहेली के पिता जैकी के खिलाफ मारपीट कर हत्या करने का मामला पंजीकृत कराया है। पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। भाजपा के सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, महामंत्री राजवीर भल्ला, महेंद्र राना, प्रवेंद्र राना, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉबी कश्यप, डा. खूब सिंह लोधी, डा. मिथलेश राना, डा. बीडी राना, हरिओम वर्मा, डीएस लोधी पिता संदीप राजपूत से मिले। संदीप राजपूत ने कहा कि उनकी बेटी को इंसाफ मिलना चाहिए। समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र लोधी, देव प्रकाश देबू, बृजेश यादव, अभय यादव, रामवीर प्रधान, डॉ. अरुण राजपूत, सचिन यादव, प्रतीत वर्मा ने परिजनों को सांत्वना दी। सपा नेताओं ने कहा कि सरकार परिजनों को मुआवजा दे। बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी अलीगढ़ मंडल कमल कुमार बौद्ध, जिलाध्यक्ष शैतान सिंह भारती, डीपी राना, प्रेम कुमार, खालिद, शिवदयाल टॉप्सन, राजेंद्र गौतम, देवेंद्र लोधी ने छात्रा के पिता संदीप राजपूत से मिलकर सांत्वना दी। राष्ट्रीय सूर्य प्रकाश पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने छात्रा की हत्या की निंदा की। अखिल भारतीय लोधी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन वर्मा डेविड, मुनेश राजपूत, राजेश वर्मा, ज्ञानेंद्र राजपूत, मनीष राजपूत, विकास लोधी, स्वराज लोधी और शिवकुमार प्रधान, डा. बीके राजपूत ने भी परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। भाकियू स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे अपने कार्यकर्ताओं के साथ पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बातकर सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed