फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   political, mla, marhara

मारहरा में सामने आया वोट काटने का मामला

Tue, 09 Jul 2019 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
political, mla, marhara
एटा। अलीगंज के बाद मारहरा विधानसभा में वोट काटने का मामला सामने आया है। मारहरा विधायक ने विधानसभा क्षेत्र में करीब सात हजार वोट काटने की शिकायत की है। शिकायत के बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर मंडलायुक्त ने तीन अधिकारियों की टीम गठित कर जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के बाद मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर शिकायत की कि उन्होंने क्षेत्र में 12 हजार नये मतदाता बनाने के लिए फार्म जमा कराए थे। साथ ही सात हजार मृतक और क्षेत्र छोड़ चुके मतदाताओं के नाम हटाने के लिए अधिकारियों से कहा था। इसकी सूची मय सत्यापन के प्रशासन को दी गई थी, लेकिन न तो प्रशासन ने नए वोटरों को शामिल किया और न ही नाम हटाए। वहीं सूची में मौजूद मतदाताओं के नाम काट दिए गए। मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की गई। अब आयोग ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए मंडलायुक्त को जांच कराने के लिए कहा। मंडलायुक्त अजयदीप सिंह ने एडीएम वित्त, एसडीएम एटा और सहायक निर्वाचन अधिकारी को जांच सौंपते हुए मामले की रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन

चुनाव के बाद संज्ञान में आया कि मतदाता सूची में गड़बड़ी की गई है। इसकी शिकायत आयोग से की थी। आयोग ने जांच शुरू करा दी है।
वीरेंद्र लोधी, विधायक मारहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed