{"_id":"5f834a9d8ebc3e9be83adc1e","slug":"political-khyatriya-mahasabja-meeting-kasganj-news-agr4632596185","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा सभी बच्चों का अधिकार, हर बच्चे हासिल हो शिक्षा-वृजेंद्र गौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा सभी बच्चों का अधिकार, हर बच्चे हासिल हो शिक्षा-वृजेंद्र गौर
विज्ञापन
कासगंज के मानपुर नगरिया में बैठक करते क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी व सदस्य।
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरों। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक मानपुर नगरिया में हुई। इसमें समाज के निर्धन बच्चों का शिक्षा का खर्च वहन करने का निर्णय लिया गया। जिससे समाज के निर्धन बच्चे भी शिक्षित हो सकें।
जिलाध्यक्ष वृजेंद्र सिंह गौर ने कहा कि दिन-प्रतिदिन शिक्षा महंगी होती जा रहा है। शिक्षा सभी बच्चों का अधिकार है, हर बच्चे को शिक्षा मिलनी चाहिए। समाज के निर्धन बच्चों को चिह्नित कर क्षत्रिय महासभा उनकी शिक्षा का खर्च वहन करेगी।
युवा जिलाध्यक्ष वरूण चौहान ने कहा कि समाज का कोई आर्थिक रूप से कमजोर समाजबंधु महासभा के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकता है। उसके बच्चों को शिक्षित किए जाने के लिए संगठन पूर्ण सहयोग करेगा।
विज्ञापन
महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा इस निर्णय की सराहना की गई। इस दौरान संजय सिसोदिया, जुगेंद्र पुंडीर, सुनील सिंह, पवन चौहान, राजू चौहान, प्रदीप चौहान, अमित प्रताप, रोहित चौहान, रवि चौहान, शिव प्रताप सोलंकी, रंजीत सिंह, अंकित पुंडीर, विजय प्रताप सोनू, रवि चौहान, राहुल चौहान, अभय प्रताप, संजय चौहान आदि मौजूद रहे।