फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   political

‘सीएए के विरोध के नाम पर संपत्ति नष्ट करना राष्ट्रद्रोह’

Sun, 01 Mar 2020 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
political
कासगंज। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की जिलास्तरीय बैठक संघ कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना पर विचार- विमर्श किया गया। बैठक में सीएए के नाम पर राष्ट्र की संपत्ति का नुकसान करने वाले देशद्रोही बताया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से 25 मार्च से 7 अप्रैल तक श्री राम उत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य वक्ता जिला प्रचारक श्यामा श्याम ने कहा कि सरकार ने पाकिस्तान, बंगलादेश, अफगानिस्तान में उत्पीड़न के शिकार अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए नागरिकता कानून लागू किया है लेकिन कुछ लोग इसके विरोध में राष्ट्र की संपत्ति के साथ-साथ जनहानि जैसे निंदनीय कार्य कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद बिरथरे ने आगामी कार्यक्रमों को प्रखंड स्तर पर कराने के लिए प्रखंड समितियों का गठन कर प्रभारियों को नामित किया। विभाग मंत्री विनयराज पन्नू, जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन कुलश्रेष्ठ, जिला मंत्री सुखवीर सिंह पुंडीर एडवोकेट, प्रदीप सिंह चौहान, अरुण चौहान, रिषभ चौहान, संजीव रावत, विक्रम सिसौदिया, गौरव गौतम, विशाल चौहान, हर्षवर्धन शर्मा, मोहन सिंह, पंकज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed