फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   political, bjp, welcome, disttrict precident, kasganj

पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता का होगा सम्मान- केपी सिंह

Sat, 30 Nov 2019 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
political, bjp, welcome, disttrict precident, kasganj
कासगंज में भाजपा के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो में - फोटो : KASGANJ
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष केपी सिंह ने कहा कि पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाएगा। उनकी समस्याएं सुनीं जाएंगी। सभी कार्यकर्ता सक्रिय होकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें। हम सभी का उद्देश्य पार्टी को मजबूत बनाना है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बनने के बाद केपी सिंह पहली बार शुक्रवार को अपने गांव टीकमपुरा पहुंचे। यहां से गाड़ियों के काफिले के साथ वह जिला मुख्यालय पहुंचे। अग्रसेन द्वार से पदयात्रा के रूप में जुलूस निकाला गया। जिलाध्यक्ष नगर के प्रभु पार्क रोड, गांधी मूर्ति, नदरई गेट, सोरों गेट, आंबेडकर तिराहा, बरेली रोड होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

रास्ते में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि वह सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की सेवा करेंगे। किसी भी कार्यकर्ता की उपेक्षा नहीं होगी। इस दौरान भाजपा नेता गौरीशंकर शर्मा, रमेश साहू, राजवीर सिंह भल्ला, बॉबी गुप्ता, शिवकुमार भारद्वाज, आर्यन ठाकुर, सुखवीर पुंडीर एडवोकेट, योगेंद्र चौहान, महेंद्र राना, बीडी राना, महेंद्र बघेल, शरद गुप्ता, राजीव माहेश्वरी, केके सक्सेना, केपी सिंह, डॉ. मिथलेश वर्मा, सुरेश माहेश्वरी, अशोक कुमार, अनुरोध प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed