{"_id":"62e183a1d07ac950607a69dd","slug":"polithin-uses-not-continued-mainpuri-news-agr5415773119","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में प्रतिबंधित पॉलिथीन पर नहीं लग सकी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में प्रतिबंधित पॉलिथीन पर नहीं लग सकी रोक
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रतिबंधित पॉलिथीन की रोकथाम और जागरूकता के लिए जागरूकता माह का आयोजन चल रहा है। लेकिन इस जागरूकता माह में भी शहर में खुलेआम प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग किया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन और जिला प्रशासन के लिए शहर में पॉलिथीन का प्रयोग रोकना चुनौती भरा है।
शासन से स्पष्ट आदेश हैं कि प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग ना किया जाए। जिला प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन इसके लिए कई बार दुकानदारों को चेतावनी देकर जुर्माना भी वसूल चुका है। लेकिन शहर के ठेलवाले, सब्जी वाले और दुकानदार प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग खुलेआम कर रहे हैं, जिससे जागरूकता माह में ही शासन की पॉलिथीन रोकने की मंशा पर पानी फिरता नजर आ रहा है। सबसे अधिक चिंता की बात तो यह है कि नगर पालिका की नाक के नीचे ही दुकानदार और ठेलवाले प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग कर रहे हैं।
लेनगंज और झम्मन लाल मंडी में नहीं रुक रहा पॉलिथीन का प्रयोग
शहर के प्रमुख बाजार लेनगंज और झम्मन लाल मंडी में रविवार को दुकानदारों और ठेलवालों को पॉलिथीन का प्रयोग करते हुए देखा गया। दुकानदारों का कहना था कि सरकार मुझ पर प्रतिबंधित पॉलिथीन की रोकथाम के लिए दबाव बना रही है। पॉलिथीन का उत्पादन ही बंद क्यों नहीं करा देती।
विज्ञापन
कार्रवाई के साथ वसूला जाएगा जुर्माना
ईओ लालचंद भारती का कहना है कि शहर में कई बार उपजिलाधिकारी के साथ भ्रमण कर प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग न करने की चेतावनी दी गई है। जो लोग चेतावनी के बाद भी नहीं मान रहे हैं वृहद अभियान चलाकर उन पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी वसूला जाएगा।