फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Polithin abhiyan in mainpuri

पॉलिथीन की रोकथाम के लिए चला अभियान, एक लाख का जुर्माना वसूला

Mon, 26 Aug 2019 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Polithin abhiyan in mainpuri
बाजार में पॉलिथीन की रोकथाम के लिए निरीक्षण करते एसडीएम - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में पर्यावरण रक्षा पर जोर दिया तो जिला प्रशासन भी जाग गया। सोमवार को जिला प्रशासन ने नगर में कई स्थानों पर छापा मारा। नगर में 15 दुकानदारों से एक लाख 65 सौ रुपये की जुर्माना राशि वसूली गई। वहीं छह कुंतल प्रतिबंधित पॉलिथीन, गिलास, पत्तल आदि सामान बरामद किया गया। वहीं कार्रवाई के चलते कई दुकानदार दुकानें बंद करके भाग गए।
विज्ञापन

सोमवार को एडीएम बीराम, एसडीएम रजनीकांत, नगर पालिका जेई पूरन सिंह पुलिसबल के साथ नगर में निकल पड़े। एडीएम ने गोपीनाथ अड्डा और आगरा रोड पर कई दुकानों पर छापा मारा। वहीं एसडीएम ने लेनगंज, बजाजा बाजार व कचहरी रोड पर भी दुकानों पर छापा मारा। अधिकारियों ने नगर की 15 दुकानों पर प्रतिबंधित सामग्री पाए जाने पर 1,06500 रुपये की वसूली की। वहीं प्रतिबंधित पॉलिथीन, गिलास, थर्माकॉल की पत्तल आदि के रूप में छह कुंतल सामग्री बरामद की।
विज्ञापन

व्यापारियों से हुई नोकझोंक
लेनगंज में कार्रवाई के दौरान एसडीएम की व्यापारी नेताओं से नोकझोंक भी हुई। अचानक हुई कार्रवाई से व्यापारी नेताओं ने बाजार बंद कराने की धमकी भी दी। इसके बाद भी प्रशासनिक अधिकारी अपनी कार्रवाई में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दुकानदार दुकानें बंद कर भागे
अचानक नगर में छापामारा गया तो कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके भाग गए। एसडीएम में लेनगंज में एक बड़ी दुकान बंद होने पर दुकान संचालक को नोटिस भी जारी किया है।
घिरोर में वसूला 15 हजार का जुर्माना
घिरोर। कस्बा घिरोर में एसडीएम रामसकल मौर्य के नेतृत्व में चले अभियान में 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। करहल रोड स्थित सुधीर गर्ग की दुकान से 51 सौ रुपये, मुन्ने खां से 25 सौ, सागर चंद्र जैन से 11 सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया।
करहल में चार किलो पॉलिथीन बरामद
कस्बा में तहसीलदार सुशील कुमार और नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी प्रभात रंजन व थाना प्रभारी के साथ छापा मारा। इस दौरान विभिन्न दुकानों से चार किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की गई।
किशनी में वसूला दो हजार का जुर्माना
एसडीएम प्रेमप्रकाश ने नगर पंचायत कर्मियों के साथ दुकानों पर छापा मारा। शिवकुमार रेडीमेड सेंटर की दुकान पर 250 ग्राम पॉलिथीन बरामद की। यहां से दो हजार का जुर्माना वसूला गया। इस मौके पर नगर पंचायत लिपिक दिनेश कुमार, नंदराम सहित कई कर्मी मौजूद रहे।
कुरावली में बरामद की गई 30 किलो पॉलिथीन
सोमवार की दोपहर एसडीएम अनूप कुमार मौर्य के नेतृत्व में सीओ डीपी गौड़, इंस्पेक्टर शिवकुमार चौहान व नगरपंचायत कर्मियों ने नगर के सदर बाजार, जीटी रोड पर दुकानों पर छापा मारा। तीस किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई। तथा 15 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया।

बेवर में चार के खिलाफ तहरीर, चार बोरी पॉलिथीन बरामद
बेवर। कस्बा में एसडीएम भोगांव पीसी आर्य ने दोपहर एक बजे छापा मारा। इस दौरान विभिन्न दुकानों से चार बोरी पॉलिथीन बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान एसडीएम और दुकानदारों में नोकझोंक भी हो गई। इसमें चार लोगों के विरुद्ध तहरीर दी गई है। एक को हिरासत में भी लिया गया है। अधिशाषी अधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि एसडीएम भोगांव पीसी आर्य व सीओ प्रयांक जैन के साथ नगर पंचायत कर्मचारी पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed