फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   politcal

अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं देश के व्यापारी : कैबिनेट मंत्री

Sat, 21 Dec 2019 10:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
politcal
21एमएनपी-30-भोगांव में व्यापारी एकता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग? - फोटो : MAINPURI
भोगांव (मैनपुरी)। नगर के एक मैरिज होम में शनिवार को व्यापारी मंडल द्वारा व्यापारी एकता दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने प्रतिभाग किया। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं के निदान के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे देश के व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके बिना देश को चलाना संभव ही नहीं है। उन्होंने कहा कि व्यापारी मेहनत करके टैक्स देता है, जिससे योजनाओं का संचालन होता है। व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने हर संभव प्रयास का आश्वासन भी दिया। उप जिलाधिकारी पीसी आर्य व सीओ प्रयांक जैन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में नितिन उमेश वर्मा, डॉ. मनोज दीक्षित, शिवशंकर वर्मा, आशीष तिवारी, अब्दुल सलाम, सुरजीत सिंह, सुनील लोधी, अभिनय दिवाकर, फूल मियां, गौतम कठेरिया, अयाज मंसूरी, छेदालाल वर्मा, राजकुमार योगी, बदरून निशां बेगम, जलज सक्सेना, रमेश चंद्र शर्मा, बाबूराम पाल, संजय शर्मा, आस्तेंद्र गुप्ता, मुकेश अग्निहोत्री, रूपेश वर्मा, सुरेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री बोले, देश हित में सीएए जरूरी
बिछवां। क्षेत्र के गांवों में भ्रमण पर आए उप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने नागरिकता संशोधन कानून पर खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को देश से निकालने के लिए कानून की बहुत आवश्यकता थी। विरोधियों के पास इसका कोई जवाब नहीं है, इसलिए उपद्रवियों का सहारा ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने खटाना गांव में पंचायत घर का शिलान्यास किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद तोमर, विशंभर तिवारी, कौशलेंद्र सिंह, आलोक दीक्षित, रामानंद शास्त्री, सुभाष कठेरिया, सतेंद्र प्रभात तिवारी, गिरिराज सिंह, शर्मिला देवी, विमल राजपूत, अखंड प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed