फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   poling booth make, sdm gives tip

संवेदनशीलता के साथ करें बूथों का काम

Sun, 05 Jan 2020 10:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
poling booth make, sdm gives tip
05एमएनपी-28-भोगांव के नेशनल इंटर कॉलेज में मतदाता बूथ का निरीक्षण करते एसडीएम पीसी आर्य - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देशन में रविवार को विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत विशेष बूथ दिवस मनाया गया।
विज्ञापन

अभियान का शुभारंभ डीएम ने शहर के मोहल्ला गोलाबाजार से किया।
डीएम ने गोलाबजार स्थित बूथ का भ्रमण करते हुये कहा कि संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य पूरी संवेदनशीलता के साथ करें। भीड़ वाले इलाकों में मतदाता सूची को पढ़कर जन सामान्य को सुनाएं जिन मतदाताओं की मौत हो चुकी है या जिनका नाम दो स्थानों पर नाम है या किसी की लड़की की शादी हो चुकी है, उन्हें नोटिस देकर उनके नाम मतदाता सूची से हटाए जाएं।
विज्ञापन

एक जनवरी 2020 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वालों के नाम फॉर्म-06 भरवाकर मतदाता सूची में शामिल किए जाएं। सभी बीएलओ पूरी सतर्कता से काम करें। एसडीएम, तहसीलदारों, खंड विकास अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरसी महिला महाविद्यालय में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर लगाया। इस अवसर पर इलेक्ट्रोरल लिटरेसी क्लब के माध्यम से छात्राओं को पंजीकरण की प्रक्रिया एवं विभिन्न प्रारूप के विषय में, ऑनलाइन पंजीकरण के लिये प्रक्रिया को समझाया गया। स्वीप कार्डिनेटर डॉ. शेफाली यादव, राजेश सेन, रोहित, सुषमा यादव, उत्तरा, शिवा आदि छात्राएं मौजूद रहीं।
रविवार को मतदाता जागरूकता विशेष शिविर के अनुसार डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में विशेष शिविर लगाया। मतदाता जागरूकता शिविर में स्वीप प्रभारी डॉ. जगजीवन राम ने एक जनवरी 2020 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। डॉ. जयप्रकाश यादव, विजेंद्र सिंह, शिवनंदन यादव आदि मौजूद रहे।
घिरोर। रविवार को एसडीएम अनिलकुमार कटियार ने विशेष अभियान के तहत मतदाता बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने घिरोर, धौरासी, शाहजहांपुर, दारापुर, बादशाहपुर, नगला पीत, नगला रड़ा, कनेगी, नगला दुर्जन, नाहिल कठेगरा सहित कई बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लिपिक हैदर, विकास यादव डिप्टी आदि मौजूद रहे।
भोगांव। एसडीएम ने नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान बूथों का रविवार को निरीक्षण किया। मतदाताओं से बातचीत की। अनुपस्थित मिले बीएलओ के खिलाफ संबंधित विभागों को पत्र भेजने के निर्देश दिए।
एसडीएम पीसी आर्य ने नेशनल इंटर कॉलेज, बीआरसी परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय, बुद्ध आंबेडकर विद्यालय, मोहल्ला हथियापौर का निरीक्षण किया। नेशनल इंटर कॉलेज में बीएलओ सरिता देवी, बीआरसी परिसर में स्थित बूथ पर जागृति शाक्य, कुलदीप कुमार सहित तीन बीएलओ अनुपस्थित मिले।

पदाभिहित अधिकारी रोहित कुमार गुप्ता अनुपस्थित बीएलओ के संबंध में जानकारी नहीं दे सके। एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा जो बीएलओ अनुपस्थित हैं उनके खिलाफ एसडीएम कार्यालय में रिपोर्ट भेजें। एसडीएम ने बताया जो बीएलओ अनुपस्थित मिले हैं। उनके खिलाफ संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जाएगा। अनुपस्थित बीएलओ की जानकारी डीएम को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed