{"_id":"5d613a9e8ebc3e014a6875e0","slug":"policemen-will-get-weekly-leave-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबर, एक सितंबर से मिलेगा साप्ताहिक अवकाश, ये हैं नियम और शर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबर, एक सितंबर से मिलेगा साप्ताहिक अवकाश, ये हैं नियम और शर्त
Sat, 24 Aug 2019 06:54 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 24 Aug 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
आगरा जिले में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबर है। यहां पुलिसकर्मियों के साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था एक सितंबर से शुरू की जा रही है। फिलहाल शहर के 17 में से चार थानों में ही इसे लागू किया जाएगा। इसकी वजह फोर्स की कमी बताई गई है। देहात के 25 में से 24 थाने शामिल किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर और बाराबंकी में पुलिसकर्मियों के साप्ताहिक अवकाश की शुरुआत 20 अगस्त से की गई थी। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था की गई है।
देहात में 25 थाने हैं। इनमें से 24 थानों के पुलिसकर्मियों का रोस्टर बनाया गया है। अभी थाना एत्मादपुर का रोस्टर तैयार नहीं किया गया है। वहीं शहर में 17 थाने हैं। इनमें से चार थानों का रोस्टर तैयार किया गया है।

Trending Videos
इन थानों में मिलेगा साप्ताहिक अवकाश
थाना एमएम गेट, छत्ता, हरीपर्वत और न्यू आगरा में साप्ताहिक अवकाश की व्यवस्था की गई है। देहात में एत्मादपुर को छोड़कर सभी थानों में साप्ताहिक अवकाश मिलेगा।
सिपाही और दरोगा को मिलेंगे साप्ताहिक अवकाश
सिपाही और दरोगा को साप्ताहिक अवकाश मिलेंगे इससे वो 24 घंटे की ड्यूटी से मुक्त रहेंगे मगर, वे जिला नहीं छोड़ेंगे। उन्हें यह अवकाश अपने परिवार के साथ समय बिताने और आराम करने के लिए दिया जा रहा है। आपात स्थिति में साप्ताहिक अवकाश को निरस्त कर पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर बुला लिया जाएगा।
सिकंदरा और लोहामंडी में बंद हो गए थे साप्ताहिक अवकाश
वर्ष 2016 में आगरा में साप्ताहिक अवकाश की शुरुआत एएसपी अनुराग वत्स ने कराई थी। इसमें सबसे पहले थाना सिकंदरा का चयन किया गया था। पुलिस कर्मियों को अवकाश भी दिए गए, लेकिन दो महीने बाद ही बंद हो गए।
इसके पीछे पुलिसकर्मियों की कमी प्रमुख वजह बनी थी। इसी तरह दो साल पहले आदर्श थाना लोहामंडी में यह व्यवस्था की गई। तब भी साप्ताहिक अवकाश कुछ समय बाद ही बंद हो गए थे।