फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Policemen beaten up in village Gogadev, torn uniform

गांव गोगादेव में पुलिसकर्मियों को पीटा, वर्दी फाड़ी

Wed, 16 Mar 2022 09:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Policemen beaten up in village Gogadev, torn uniform
औंछा (मैनपुरी)। थाना औंछा क्षेत्र के गांव गोगादेव में सोमवार की शाम पीआरवीकर्मियों पर नामजद लोगों ने हमला कर दिया। पुलिसकमियों को पीटते हुए एक सिपाही की वर्दी फाड़ दी गई। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। सिपाही की तहरीर पर दो नामजद सहित तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पीआरवी 702 पर तैनात आरक्षी यशपाल सिंह को सोमवार को गांव गोगादेव में दंपती के बीच विवाद की सूचना मिली। वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को निस्तारित कर वापस लौट रहे थे। शाम करीब 5:20 बजे जब पीआरवी मोहकमपुर नहरपुल के पास पहुंची, आरोप है तभी गांव उसनीधा निवासी रामजी चौहान ने अपनी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के पास गाड़ी को रोक लिया और यशपाल से गाली-गलौज की। कहा कि उसकी बिना इजाजत और सूचना दिए गांव में क्यों गए। आपसी कहासुनी के बाद रामजी ने भाई व एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर पुलिसकमियों को पीटना शुरू कर दिया। आरोप है सिपाही की वर्दी भी फाड़ दी। हमले की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल वहां पहुंचा तब तक आरोपी भाग चुके थे। आरक्षी की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीआरवी एक सूचना पर गांव गोगादेव गई थी, वापस लौटते समय अराजकतत्वों द्वारा हमला किया गया। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार राय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed