{"_id":"659ff33216977995f007a0af","slug":"policeman-pushed-then-slapped-the-young-man-video-went-viral-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये है आगरा पुलिस: पुलिसकर्मी ने धक्का दिया, फिर युवक को जड़े थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये है आगरा पुलिस: पुलिसकर्मी ने धक्का दिया, फिर युवक को जड़े थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल
Thu, 11 Jan 2024 07:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 11 Jan 2024 07:24 PM IST
सार
फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम छतरिया पुरा में जमीन पर कब्जा करके अवैध निर्माण की शिकायत पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने एक युवक को थप्पड़ दिया। इतना ही नहीं उसे थप्पड़ मारना भी शुरू कर दिए। गांव के ही एक युवक ने वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी ने धक्का दिया, फिर युवक को जड़े थप्पड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम छतरिया पुरा में जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण की शिकायत पर पहुंची पुलिस पर दोनों पक्षों को गाड़ी में बैठाने को लेकर धक्का-मुक्की करने और युवक को चांट मारने का आरोप है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। मामले की एसीपी फतेहाबाद जांच कर रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक राधेश्याम विवादित जमीन पर निर्माण कार्य करा रहा था। गनपति सिंह इसका विरोध करने लगा, तो दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। तभी एक पक्ष के मनीष ने डायल 112 नंबर पर पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दे दी। पीआरवी 27 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिसवाले गनपति और राधेश्याम थाने ले जाने के लिए गाड़ी में बैठाने लगे। तभी राधेश्याम का लड़का धर्मेंद्र जबरन गाड़ी में बैठने लगा। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उसे बाहर निकाला तो धक्का मुक्की हो गई। इसी दौरान एक सिपाही ने उसे चांटा मार दिया। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
मामले में एसीपी फतेहाबाद गिरीश कुमार ने बताया कि जमीन के विवाद की शिकायत मिलने पर पुलिस गांव पहुंची थी। जहां दोनों पक्ष के लोगों को गाड़ी में बैठाकर थाने लाया जा रहा है। तभी धक्का मुक्की होने लगी थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष को लेकर पुलिस थाने आई थी। विवाद की जांच की जा रही है।