फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Policeman pushed then slapped the young man video went viral

ये है आगरा पुलिस: पुलिसकर्मी ने धक्का दिया, फिर युवक को जड़े थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

Thu, 11 Jan 2024 07:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Jan 2024 07:24 PM IST
सार

फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम छतरिया पुरा में जमीन पर कब्जा करके अवैध निर्माण की शिकायत पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने एक युवक को थप्पड़ दिया। इतना ही नहीं उसे थप्पड़ मारना भी शुरू कर दिए। गांव के ही एक युवक ने वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है। 
 

विज्ञापन
Policeman pushed then slapped the young man video went viral
पुलिसकर्मी ने धक्का दिया, फिर युवक को जड़े थप्पड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम छतरिया पुरा में जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण की शिकायत पर पहुंची पुलिस पर दोनों पक्षों को गाड़ी में बैठाने को लेकर धक्का-मुक्की करने और युवक को चांट मारने का आरोप है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। मामले की एसीपी फतेहाबाद जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक राधेश्याम विवादित जमीन पर निर्माण कार्य करा रहा था। गनपति सिंह इसका विरोध करने लगा, तो दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। तभी एक पक्ष के मनीष ने डायल 112 नंबर पर पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दे दी। पीआरवी 27 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिसवाले गनपति और राधेश्याम थाने ले जाने के लिए गाड़ी में बैठाने लगे। तभी राधेश्याम का लड़का धर्मेंद्र जबरन गाड़ी में बैठने लगा। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उसे बाहर निकाला तो धक्का मुक्की हो गई। इसी दौरान एक सिपाही ने उसे चांटा मार दिया। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में एसीपी फतेहाबाद गिरीश कुमार ने बताया कि जमीन के विवाद की शिकायत मिलने पर पुलिस गांव पहुंची थी। जहां दोनों पक्ष के लोगों को गाड़ी में बैठाकर थाने लाया जा रहा है। तभी धक्का मुक्की होने लगी थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष को लेकर पुलिस थाने आई थी। विवाद की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed