फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Policeman provided milk for hunger son of woman in agra during lockdown

लॉकडाउन में भूख से बिलख रहा था मासूम, मां की पुकार पर दूध लेकर पहुंचे वर्दी वाले 'बजरंगी भाई'

Wed, 22 Apr 2020 12:52 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 22 Apr 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
Policeman provided milk for hunger son of woman in agra during lockdown
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
थाना न्यू आगरा पुलिस ने एक मां की पुकार को कुछ ही देर में पूरा कर दिया। महिला ने बेटे के लिए दूध दिलाने को कहा था। इस पर एक सिपाही अपने परिवार के लिए खरीदा दूध का पैकेट लेकर पहुंच गया। सिपाही को न सिर्फ महिला ने धन्यवाद दिया, बल्कि विभागीय कर्मियों ने भी सराहा। 
विज्ञापन


थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद त्रिपाठी के पास सोमवार देर रात बल्केश्वर के अनुराग नगर से एक महिला ने फोन किया। कहा कि दो दिन से दूध वाला नहीं आ रहा है। एक साल के बेटे के लिए सुबह से शाम तक आसपास की कई दुकानों पर चक्कर काट चुकी हैं। 
विज्ञापन


कहीं दुकान बंद है तो कहीं दूध खत्म हो चुका है। दूध नहीं मिलने की वजह से बेटा रो रहा। हार थककर पुलिस को फोन किया। बेटे के लिए एक बोतल दूध कहीं से भी दिलवा दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने घर के लिए खरीदा था दूध

महिला की समस्या सुनने के बाद पुलिस ने अपने स्तर से आसपास की दुकानों पर पता किया। मगर, दूध नहीं मिला। इसी दौरान बल्केश्वर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी सुरेंद्र कुमार बजरंगी को भी पता चला। 

उन्होंने अपने घर के लिए दूध के पैकेट लिए थे। मगर, बच्चे के दूध के लिए रोने का पता चलने पर दूध का पैकेट लेकर महिला के घर पहुंच गए। महिला और उनके परिजनों ने सुरेंद्र कुमार को धन्यवाद दिया। उनका कहना था कि बजरंगी भाई ने बच्चे की मुराद पूरी कर दी।

पुलिस ने पहुंचाया खाना 

सोमवार सुबह बल्केश्वर चौकी प्रभारी रविंद्र बाबू के पास इलाके के एक युवक ने फोन किया। उनसे कहा कि घर पर दो पैकेट खाना भेज दीजिए। उन्होंने चौकी पर आकर ले जाने के लिए बोल दिया। युवक ने वहां तक आने में असमर्थता जताई। इसके बाद फोन नहीं किया। 

इस पर चौकी के दो सिपाही युवक के घर पहुंचे। युवक ने बताया कि घर में दो दिन से खाना नहीं है। मां बीमार है। वह खाने के पैकेट लेने चौकी जा रहा था। मगर, भूख के कारण चक्कर आ गए। लौट आया। पुलिस ने उसे खाना लाकर दिया।  

मंगलवार सुबह न्यू आगरा में जल संस्थान चौराहे पर चार-पांच लोगों को पुलिस ने रोका। पुलिस ने उनकी हालत देखकर पहले खाने के पैकेट दिए, इसके बाद उनसे पूछताछ करने की सोचा। पुलिस को बताया कि वह दूसरे जिले के रहने वाले हैं। खाने का सामान खत्म हो गया था। इसलिए उसकी तलाश में बाहर निकल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed