फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police workshop to prevent cyber crime at Holy Public School Agra

Agra: साइबर अपराधियों से बचने के लिए इन बातों को बांध लें गांठ, नहीं होंगे धोखाधड़ी के शिकार

Tue, 20 Dec 2022 12:35 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Dec 2022 12:35 AM IST
सार

एडीजी राजीव कृष्ण के निर्देशन में साइबर सेल ने सिकंदरा स्थित होली पब्लिक स्कूल में कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों को सोशल मीडिया और साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गई। 

विज्ञापन
Police workshop to prevent cyber crime at Holy Public School Agra
साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर अपराधियों ने नए-नए तरीकों से लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बना रहे हैं। कभी नौकरी दिलाने के नाम पर तो कभी फर्जी प्रोफाइल पर विदेशी युवती का फोटो लगाकर। मोबाइल पर लोन का लिंक भेजकर भी ठगी करते हैं। इससे बचने के लिए साइबर सेल लोगों को जागरूक कर रही है।   
विज्ञापन


अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन राजीव कृष्ण के निर्देशन में साइबर सेल ने सोमवार को सिकंदरा स्थित होली पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों और शिक्षकों को सोशल मीडिया और साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी। बचाव का तरीका भी सुझाया गया। 
विज्ञापन

साइबर बुलिंग भी अपराध

साइबर बुलिंग के अपराध में आईटी व आईपीसी एक्ट में कार्रवाई होती है। इसमें किसी व्यक्ति को कंप्यूटर, मोबाइल, इंटरनेट का प्रयोग कर आपत्तिजनक कंटेंट जैसे फोटो, वीडियो, मैसेज, ई-मेल भेजना या शेयर करना या किसी की निजी जानकारी को बिना उसकी अनुमति के सोशल मीडिया पर साझा करना, जिससे उसे सामाजिक क्षति पहुंचे जैसे कार्य आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में दी ये जानकारियां 

- सोशल मीडिया का इस्तेमाल बच्चों को सीमित दायरे में करना चाहिए।
- बच्चों के ऑनलाइन गेम खेलते समय अभिभावक नजर रखें। 
- महिला संबंधी शिकायत के लिए महिला हेल्प लाइन 1090 पर शिकायत करें।
- साइबर हेल्प लाइन के लिए 1930 मिलाएं, तत्काल मदद मिलेगी। साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत कर सकते हैं।
- मोबाइल पर आने वाले अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए।
- गिफ्ट का लालच देकर साइबर अपराधी रकम जमा कराते हैं। लालच में नहीं आएं।
- नौकरी के नाम पर कोई रुपयों की मांग करता है तो समझ जाएं ठगी होने वाली है।
- बैंक अधिकारी बनकर कॉल करने वालों से सावधान रहें। किसी तरह की समस्या पर बैंक में सीधे जाएं।
- अपनी पर्सनल जानकारी, मोबाइल नंबर, ओटीपी, आधार कार्ड नंबर, खाता संख्या, पैनकार्ड नंबर, डेबिट-क्रेडिट कार्ड नंबर, सीवीवी नंबर किसी को नहीं बताने चाहिए।
- परिचित बनकर रुपये भेजने की बात करने वालों की पहचान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed