फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police women dead by dengue

डेंगू से महिला सिपाही की मौत, 23 और बीमार

Sat, 16 Oct 2021 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
police women dead by dengue
आगरा। डेंगू का कहर अब खाकी वालों पर भी बरसने लगा है। बृहस्पतिवार को थाना एत्माद्दौला के सिपाही सोनू कुमार की मौत के 24 घंटे के अंदर ही शुक्रवार सुबह बुलंदशहर के खुर्जा में तैनात महिला सिपाही प्रेमलता (41) की मौत हो गई। उन्हें एत्माद्दौला स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आगरा के 25 पुलिसकर्मी और बीमार हैं। इनमें से 23 में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। यह सभी छुट्टी पर हैं। इनमें से कुछ निजी अस्पताल तो कुछ घर में ही रहकर उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन

एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि 25 पुलिसकर्मी बीमार हैं। इनमें 23 में डेंगू की पुष्टि हुई है। दो पुलिसकर्मी बुखार से पीड़ित हैं। इन सभी को छुट्टी दी गई है। गंभीर मरीजों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि सामान्य मरीज घर पर रहकर ही अपना इलाज करा रहे हैं। इसके अलावा पुलिसकर्मियों के परिवार भी डेंगू की चपेट में आए हैं। ऐसे में थाना, चौकी और आवासीय परिसर में फॉगिंग कराई जा रही है। साफ-सफाई के लिए भी निर्देशित किया गया है। बीमार पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जानकारी प्रतिदिन ली जा रही है। पुलिसकर्मियों को छुट्टी वो खुद ही दे रहे हैं।
विज्ञापन

दृश्य : 1
थाना कमला नगर में गेट के बगल में पुरानी गाड़ियां खड़ी हुई हैं। यहां पर नालियां चोक पड़ी हैं। कूड़ा भी पड़ा हुआ है। टंकी का पानी फैलने से नालियोें में पानी भरा हुआ है। इससे यहां पर मच्छर पनप रहे हैं। पुलिसकर्मी से लेकर हवालात में बंद आरोपियों के मच्छरों से बचाव का कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दृश्य : 2
आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 16 स्थित थाना सिकंदरा की पुलिस चौकी के बाहर ही कूड़े का ढेर लगा हुआ है। इसके साथ ही पानी भरा होने से मच्छर पनप रहे हैं। यह स्थिति तब है जब एसएसपी ने साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया है। चौकी में बैठने वाले पुलिसकर्मियों के लिए खतरा है।
थाने-चौकियों में कबाड़ वाहन फैला रहे गंदगी
पुलिसकर्मी सरकारी आवासों से लेकर बैरकों में रहते हैं। थाने और चौकियों में बैरक बनी हुई हैं। थाना न्यू आगरा, कमला नगर, सिकंदरा, हरीपर्वत, शाहगंज, रकाबगंज, सदर, ताजगंज में बैरक बनी हैं। थानों में कूलर तक लगे है। इसके अलावा पुराने और कबाड़ वाहन खड़े रहते हैं। यह केस प्रापर्टी और सीज वाहनों में से एक हैं। ऐसे में गंदगी का आलम है। नालियों की सफाई भी नहीं हो रही है। थाने और चौकी के गेट पर गंदगी के ढेर लगे हए हैं।
खुर्जा जंक्शन पर तैनात थीं सिपाही प्रेमलता
सिपाही प्रेमलता मथुरा के रोशन विहार स्थित लक्ष्मी नगर की रहने वाली थीं। उनका मायका हाथरस के गांव सूरजपुर लखन में है। उनके पति अजय कुमार भी सिपाही हैं। वह बुलंदशहर पीआरवी पर तैनात हैं। अजय कुमार ने बताया कि पत्नी वर्ष 2016 बैच की सिपाही थीं। उनके दो बच्चे हैं। इनमें तीन साल का बेटा और छोटा पांच महीने का बेटा है। प्रेमलता खुर्जा जंक्शन पर तैनात थीं। कुछ दिन पहले तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। उनको डेंगू की पुष्टि हुई। इस पर मथुरा के अस्पताल में भर्ती करा दिया। यहां से बृहस्पतिवार को एत्माद्दौला स्थित अस्पताल में लेकर आए थे। शुक्रवार सुबह डाक्टर ने उनकी मौत की जानकारी दी। सूचना पर थाना एत्माद्दौला पुलिस पहुंच गई। सीओ छत्ता दीक्षा सिंह ने बताया कि महिला सिपाही प्रेमलता डेंगू से पीड़ित थीं। उनकी मौत हुई है।

बैरकों में लगीं मच्छर दानियां
आगरा। पुलिसकर्मियों के डेंगू की चपेट में आने के बाद विभाग में हड़कंप की स्थिति है। कोरोना का प्रकोप भी खाकी पर खूब हुआ था। अब डेंगू भी जान ले रहा है। पुलिसकर्मी मच्छरों से बचने के लिए सोते समय बैरकों में मच्छरदानी का प्रयोग कर रहे हैं। सिपाहियों का कहना है कि वह दवा का छिड़काव भी कर रहे हैं, जिससे मच्छर नहीं पनप पाएं। अपने स्तर से पुलिसकर्मी बचाव में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed