फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police will conduct DNA test of man to find his family in firozabad

Firozabad: एक युवक के दो दावेदार, परिवार का पता लगाने के लिए पुलिस कराएगी डीएनए टेस्ट

Tue, 30 Aug 2022 05:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Aug 2022 05:34 PM IST
सार

आगरा में मिले एक युवक पर दो व्यक्तियों ने दावा किया है। एक ने उसे अपना भाई बताया तो दूसरे ने बेटा। फैसला न होने पर मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस अब उसका डीएनए टेस्ट कराएगी।  

विज्ञापन
police will conduct DNA test of man to find his family in firozabad
आगरा में घूमते मिला था युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के भगवान टॉकीज चौराहे पर मिले मानसिक रुप से कमजोर युवक को फिरोजाबाद के फरिहा क्षेत्र निवासी युवक अपना भाई बताकर ले आए थे। युवक की खोजबीन करते हुए आगरा के एक बुजुर्ग भी फरिहा पहुंच गए। उन्होंने युवक को अपना बेटा बताया। एक युवक के दो दावेदार होने पर मामला फरिहा थाने तक पहुंच गया। युवक को लेकर रविवार को थाने में पंचायत भी हुई थी। इसके बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। अब पुलिस युवक का डीएनए टेस्ट कराने की बात कह रही है।

विज्ञापन

  
फरिहा क्षेत्र के गांव शेखनपुर निवासी सूरजपाल का भाई हरपाल (36) करीब 12 साल पहले लापता हुआ था। उस वक्त हरपाल की उम्र करीब 24 साल थी। वह मानसिक रुप से कमजोर है। युवक की परिजन खोजबीन करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। सूरजपाल का कहना है कि आगरा में मिला युवक उनका भाई है। वह 12 साल पहले लापता हुआ था। उसकी शादी भी हो चुकी थी। 

विज्ञापन

रिश्तेदार को घूमता मिला था युवक  

करीब 15 दिन पूर्व हरपाल उनके भांजे शिव कुमार को आगरा के भगवान टॉकीज के पास घूमता हुआ मिला था। शिव कुमार की सूचना पर वे लोग वहां पहुंचे और हरपाल को गांव ले आए। उधर, आगरा के तीसफुटा निवासी मुन्ने खां भी युवक की खोजबीन करते हुए रविवार को फरिहा क्षेत्र के गांव शेखनपुर पहुंच गए। मुन्ने खां का कहना था कि युवक उनका बेटा यूनिस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक युवक के दो दावेदार होने पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीण युवक को लेकर फरिहा थाने आ गए और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। फिलहाल युवक को पुलिस ने सूरजपाल की सुपुर्दगी में दिया है। मंगलवार को मुन्ने खां परिवार के लोगों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे। यहां मौजूद सीओ शिकोहाबाद कमलेश सिंह को पूरे मामले से अवगत कराया। 

मुन्ने खां ने युवक को अपना बेटा बताते हुए कहा कि उसकी शादी हो चुकी थी। पत्नी के जाने के बाद मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। इस पर सीओ शिकोहाबाद ने कहा कि युवक का डीएनए परीक्षण कराने की कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि आगरा में मिला युवक किस परिवार का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed