{"_id":"6780a37c36c7da482d0d2528","slug":"police-were-shocked-to-know-reality-of-boy-shivering-on-road-on-a-cold-night-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सर्द रात में सड़क पर ठिठुरते लड़के की हकीकत जान पुलिस भी हैरान...परिवार से किया संपर्क, भाई को देख रो पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सर्द रात में सड़क पर ठिठुरते लड़के की हकीकत जान पुलिस भी हैरान...परिवार से किया संपर्क, भाई को देख रो पड़ा
Fri, 10 Jan 2025 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 10 Jan 2025 10:05 AM IST
सार
सर्द रात में गश्त कर रही पुलिस को सड़क पर एक लड़का मिला, जो ठिठुर रहा था। पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि वो एक अच्छे परिवार से है, जो तीन साल पहले घर छोड़ आया। पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया। बड़ा भाई उसे लेने के लिए आगरा आया। यहां दोनों भाई जब एक दूसरे से मिले, तो रो पड़े।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीन साल पहले एक भाई परिवार से नाराज होकर घर से निकल आया। कमाने का साधन नहीं मिला तो सड़क पर ही रहने लगा। सर्द रात में गश्त करती पुलिस ने उसे देखा तो घर परिवार की जानकारी ली। फोन कर बुलंदशहर से घरवालों को बुला लिया। बड़े भाई को सामने देखकर छोटे भाई की आंखों से आंसू निकल आए। दोनों फूट-फूटकर रोने लगे।
एत्माद्दाैला थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बुलंदशहर के फतेहाबाद गांव के निवासी जगवीर गौतम तीन साल पहले घर से निकाल आए थे। आगरा आने पर कोई सहारा नहीं मिल सका। वह लोगो से खाना मांगकर और सड़क पर सो जाते थे। बुधवार रात रामबाग चौकी प्रभारी मोहित मलिक गश्त पर थे। तभी रामबाग पुल के नीचे जगवीर एक कंबल ओढ़कर सोते मिले।
चाैकी प्रभारी ने पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम और पता बता दिया। जगवीर को चाैकी पर लाकर चाय पिलाकर गर्म कपड़े पहनने के लिए दिए गए। पुलिस के संपर्क करने पर बड़े भाई विनोद गौतम आगरा आए। विनोद ने पुलिस को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि घरवालों की डांट से नाराज होकर जगवीर बिना बताए निकल गए थे। काफी तलाश करने पर भी पता नहीं चल सका था।