फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police was looking for two missing sisters found while roaming in the city

Etah: लापता हुईं दो बहनों  के तलाश रही थी पुलिस, शहर में घूमते हुए मिलीं

Fri, 07 Apr 2023 12:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Apr 2023 12:50 PM IST
सार

काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर पिता ने अपहरण की आशंका जाहिर कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों को पुलिस ने खोज निकाला है। 
 

विज्ञापन
Police was looking for two missing sisters found while roaming in the city
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के एक गांव की दो सगी बहनें बुधवार की सुबह साइकिल से खेत पर गेहूं की फसल काटने के लिए गईं थी। इनके पीछे पैदल मां व अन्य परिजन पहुंचे, लेकिन खेत पर नहीं मिलीं, जिसके बाद परिजन परेशान हो गए। काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर पिता ने अपहरण की आशंका जाहिर कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बहनों की तलाश शुरू कर दी। देर शाम दोनों एटा शहर में घूमती हुईं मिलीं। 

विज्ञापन

दोनों बहनें गईं थी खेत पर

पिता का कहना है कि सात वर्ष बेटी को लेकर 16 वर्षीय बेटी साइकिल से खेत पर गेहूं की फसल काटने के लिए सुबह करीब सात बजे निकली थी, लेकिन न तो खेत पर पहुंची और न हीं घर वापस आई। खेत पर पत्नी, दादा-दादी भी पहुंचे लेकिन दोनों नहीं मिलीं। उसने बताया कि वह बड़ी बेटी को परीक्षा दिलाने एटा गया था। तब परिजनों ने दोनों बेटियों के अपहरण होने की सूचना दी। पहले परिजनों ने तलाश किया। बाद में वह भी खोजने में जुट गया। लेकिन देर शाम तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पुजारी निकला पापी: शराब पीकर बन जाता है हैवान, सामने आई ऐसी करतूत; ग्रामीणों को सता रहा ये डर

विज्ञापन
विज्ञापन

एटा शहर में मिलीं

पीड़ित ने इसके बाद बेटियों के अपहरण की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि पिता ने अपहरण की आशंका जताकर तहरीर दी है। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि पिता ने अपहरण की आशंका जताकर तहरीर दी थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर किशोरियों की तलाश शुरू की। दोनों को बृहस्पतिवार को एटा शहर से तलाश लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed