फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police took out the dead body of minor girl from the river in mainpuri

मैनपुरी में किशोरी की मौत: परिजनों ने नदी में बहाया शव, पुलिस ने निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया

Sat, 23 Oct 2021 10:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Oct 2021 10:33 PM IST
सार

मैनपुरी में एक किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने उसका शव नदी में बहा दिया। लेकिन मृतका की मां ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया है। 

विज्ञापन
police took out the dead body of minor girl from the river in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के गांव नवादा में किशोरी की मौत के बाद परिजनों ने शव को काली नदी में जलप्रवाह कर दिया। मां की शिकायत के बाद पुलिस ने नदी से शव को निकलवाया। शुक्रवार को मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।

विज्ञापन

 
गांव नवादा निवासी रुचि उर्फ पतरी (16) पुत्री सुनील कुमार की गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। परिजनों का कहना है कि किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बिना शव का गांव के पास से निकली काली नदी में जल प्रवाह कर दिया। 
विज्ञापन


मृतका की मां ने पुलिस को सूचना दी
इसी दौरान किसी ने पुत्री की मौत की सूचना दिल्ली में रह रही उसकी मां नन्ही देवी को दी। नन्ही देवी ने दिल्ली से ही अपनी पुत्री की हत्या करने की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी से शव निकलवाने के प्रयास शुरू किए। शुक्रवार की दोपहर शव को नदी से बाहर निकाला जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शाम को रिपोर्ट आ गई। प्रभारी निरीक्षक विजय गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदे पर लटकना ताया गया है। पुलिस की जांच जारी है। किशोरी की मौत किन कारणों के चलते हुई इसकी भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed