फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police took Irani gang crook on remand for two days in agra

आगरा: दो दिन रिमांड पर रहेगा ईरानी गैंग का सदस्य, अगरबत्ती के धुएं से बेहोश कर लूटी थी 27 किलो चांदी

Thu, 03 Mar 2022 01:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 03 Mar 2022 01:10 PM IST
सार

चांदी कारोबारी के कर्मचारी से 27 किलो चांदी लूटकर ले जाने वाले ईरानी गैंग के सदस्य को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। चांदी की बरामदगी के लिए पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Police took Irani gang crook on remand for two days in agra
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में व्यापारी के कारीगर से 27 किलोग्राम चांदी लेकर जाने वाला नागपुर के ईरानी गैंग का सदस्य दो दिन पुलिस कस्टडी रिमांड पर रहेगा। कोतवाली पुलिस ने माल बरामदगी के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर आरोपी को रिमांड का अनुरोध किया था। इस पर स्पेशल सीजेएम मुक्ता त्यागी ने दो दिन की रिमांड स्वीकृत कर दी। 

विज्ञापन


11 नवंबर 2021 को बल्केश्वर निवासी सौरभ गर्ग के साथ वारदात हुई थी। वह कोतवाली के सेब का बाजार स्थित जय शिव प्लाजा से कारोबारी की चांदी लेकर जा रहा था। रास्ते में एक बाबा ने रोक लिया था। इसके बाद अगरबत्ती घुमाई थी। इसके बाद सौरभ को होश नहीं रहा। उनकी चांदी लेकर बाबा और उसके साथी भाग गए थे। 
विज्ञापन


घटना का सीसीटीवी कैमरों का फुटेज सामने आया था। चांदी तकरीबन 27 किलोग्राम थी। चार लोग आए थे। वह चांदी लेकर भगवान टाकीज की तरफ गए थे। बाद में आरोपियों की पहचान नागपुर के ईरानी गैंग के रूप में हुई थी। होटल में जो आईडी लगाई गई थी, उससे आरोपी की पहचान हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नागपुर पुलिस की मदद से पकड़ा गया था आरोप 

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी को लगाया गया था। इसके बाद टीम नागपुर गई थी। आरोपी का वारंट देकर आई थी। इसके बाद नागपुर पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद पांडेय के मुताबिक आरोपी कामठी, नागपुर निवासी सलीम को 26 फरवरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उसे नागपुर पुलिस ने पकड़ा था। ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस लेकर आई थी। आरोपी की रिमांड के लिए विवेचक ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। 

इसमें कहा कि आरोपी ने पूछताछ में बताया था कि चांदी दिल्ली बार्डर पर एक व्यक्ति को बेची थी। वह माल बरामद करा सकता है। उसे दिल्ली लेकर चलना होगा। इस पर कोर्ट ने तीन और चार मार्च को पुलिस कस्टडी रिमांड के आदेश किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed