फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police to Open History Sheets of 10 Gang Members

राज चौहान हत्याकांड: यमुनापार में रंगबाजी करने वालों पर शिकंजा, 10 युवकों की खुलेगी हिस्ट्रीशीट

Tue, 24 Mar 2026 09:52 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 24 Mar 2026 09:52 AM IST
सार

राज चौहान हत्याकांड के बाद पुलिस ने यमुनापार क्षेत्र में दबंगई करने वाले 10 युवकों की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी कर ली है। हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद इन अपराधियों की हर गतिविधि पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी।
 

विज्ञापन
Police to Open History Sheets of 10 Gang Members
राज चौहान हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राज चौहान हत्याकांड के बाद पुलिस यमुनापार में रंगबाजी करने वाले युवकों को चिह्नित कर रही है। पुलिस ने 25 से अधिक का रिकॉर्ड खंगाला। इनमें मोनू और आलोक यादव गैंग के लोग भी शामिल थे। अब इनमें से 10 की हिस्ट्रीशीट खोली जा रही है। इनकी फाइल बन चुकी है। डीसीपी सिटी के अनुमोदन का इंतजार है।
विज्ञापन


टेढ़ी बगिया स्थित गेस्ट हाउस में राज चौहान की गोली मारकर हत्या की गई थी। मामले में पुलिस नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुठभेड़ में एक बदमाश मार गिराया गया था। घटना में सामने आया कि वर्चस्व कायम करने के लिए हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पुलिस ने घटना के बाद ऐसे लोगों को चिह्नित करना शुरू कर दिया जो किसी न किसी तरीके से दबंगई करते हैं। मामूली बात पर किसी को भी पीटना, फायरिंग कर देना, उनके लिए आम है।
विज्ञापन


पुलिस ने ऐसे 25 से अधिक अपराधियों की सूची तैयार की। पुराना रिकॉर्ड खंगाला। लोगों से जानकारी लेने के बाद 10 की हिस्ट्रीशीट के लिए फाइल खोल दी गई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि हिस्ट्रीशीट खुलते ही आरोपियों की निगरानी बढ़ा दी जाएगी। वह क्या कर रहे हैं, कहां रह रहे हैं, इस सबका रिकॉर्ड थाने में दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed