{"_id":"5ed8833d8ebc3e9091407a89","slug":"police-thirteen-cases-filed-for-lockdown-violation-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: भीड़ जुटाने पर 102 लोग गिरफ्तार, प्रसपा नेता सहित तीन पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: भीड़ जुटाने पर 102 लोग गिरफ्तार, प्रसपा नेता सहित तीन पर मुकदमा
Thu, 04 Jun 2020 10:44 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 04 Jun 2020 10:44 AM IST
सार
- पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन के 13 मुकदमे किए दर्ज, 105 वाहन किए सीज, सख्ती बढ़ाई
विज्ञापन
आगरा लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के गली-मोहल्लों में भीड़ जुटाने और सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी) का पालन न करने पर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। बुधवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 13 मुकदमे दर्ज किए गए। 102 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया।
आगरा में कोरोना के मरीजों की संख्या 900 से अधिक हो गई है। नियमों में छूट मिलने के बाद बाजार भी खुल गए हैं। ऐसे में संक्रमण को फैलने से बचाने के लिए पुलिस सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। इसके बावजूद गली और मोहल्लों में भीड़ जुट रही है। ऐसे में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।
बुधवार को नियमों का उल्लंघन करने पर 13 मुकदमे दर्ज किए गए और 102 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह 6281 वाहनों की जांच की गई। इनमें से 2597 वाहनों के चालान काटे गए। 105 को सीज कर दिया गया। शमन शुल्क के रूप में 59950 रुपये वसूले गए।

Trending Videos
प्रसपा नेता सहित तीन पर मुकदमा
कमला नगर में प्रशासन की अनुमति के बिना राशन वितरण और महिलाओं की भीड़ जुटाने के आरोप में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली सहित तीन के खिलाफ थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।
घटना मंगलवार की है। कमला नगर के डी ब्लाक में महिलाओं को राशन का वितरण किया जा रहा था। इस दौरान सांसद एसपी सिंह बघेल और नितिन कोहली में कहासुनी हो गई थी। नितिन कोहली ने सांसद के समर्थक पर पिटाई का आरोप लगाया था।
हालांकि सांसद ने कहा था कि सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कहा था। समर्थक तो दूर थे। मामले में एसआई दीपक चौहान ने नितिन कोहली, अनुज यादव, जस्सी उर्फ जसविंद सहित अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।