फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police suspect acquaintances in murder of girl and laborer

Agra Crime: युवती और मजदूर की हत्या में पुलिस को परिचितों पर शक, दो अलग थाना क्षेत्रों में हुई थी वारदातें

Mon, 13 Feb 2023 09:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 13 Feb 2023 09:06 AM IST
सार

दोनों ही हत्याओं के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। पुलिस के हाथ अभी कोई भी अहम सुराग नहीं लग सके हैं।

विज्ञापन
Police suspect acquaintances in murder of girl and laborer
पुलिस आयुक्त कार्यालय, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जगदीशपुरा के गांव अमरपुरा में मजदूर नरेंद्र की हत्या कर शव को खेत में फेंका गया। बमरौली कटारा के गांव में युवती रीना की हत्या की गई। शव खेत में पड़ा मिला। दोनों ही हत्याओं में पुलिस को परिचितों पर शक है।
विज्ञापन


गांव कलवारी निवासी नरेंद्र मजदूरी करता था। शनिवार सुबह गांव अमरपुरा में सरसों के खेत में शव मिला था। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि नरेंद्र की हत्या गला दबाकर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पता चला। वह आठ फरवरी को लापता हुआ था, जबकि उसकी मृत्यु शव मिलने के कुछ घंटे पहले रात में ही हुई थी। उसके शरीर पर चोट भी मृत्यु के बाद आईं।
विज्ञापन


इससे आशंका है कि उसकी हत्या कहीं और की गई। शव खेत में लाकर फेंका गया। इस दौरान भी चोट लग सकती है। किसी परिचित पर हत्या का शक है। नरेंद्र की कॉल डिटेल देखी जा रही है। परिजन ने किसी रंजिश से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के परिजन और रिश्तेदार से पूछताछ

थाना बमरौली कटारा के गांव छोटा इकतरा निवासी रीना (19) बृहस्पतिवार दोपहर को खेत गई थी। शुक्रवार सुबह 9 बजे शव गांव से 500 मीटर दूर स्थित खेत में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला दबाना आया है। पुलिस ने परिजन और रिश्तेदारों से पूछताछ की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक परिचित पर पुलिस को शक है। वह रीना की बहन का रिश्तेदार है। उसने आखिरी बार रीना को कॉल किया था।


जिस स्थान पर युवती की लाश मिली, परिचित वहां भी गया था। उसकी लोकेशन वहां की मिली है। अब पुलिस यह पता कर रही है कि वह क्यों गया था? घरवालों से भी पूछताछ की गई है। मगर, उनसे कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी है। डीसीपी पूर्वी जोन सोमेंद्र मीणा ने बताया कि सभी बिंदुओं पर विवेचना की जा रही है। कुछ जानकारी मिली हैं। टीम उन पर कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed