{"_id":"5de525ac8ebc3e548813703e","slug":"police-stopped-the-sp-workers-going-to-protest-against-the-government-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका, धौलपुर हाउस में किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका, धौलपुर हाउस में किया बंद
Tue, 03 Dec 2019 12:26 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी सपा कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में सोमवार को सरकार के खिलाफ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने जा रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धौलपुर हाउस पर ही रोक दिया। इसको लेकर पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई।
गुस्साए सपाइयों को धौलपुर हाउस बाजार परिसर की चारदीवारी के बीच ही बंद कर दिया। गेट पर ताले डालकर उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया गया। मौके पर पहुंचे अपर नगर मजिस्ट्रेट पंचम ने ज्ञापन लेकर मामले को शांत किया।
महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, महंगाई, भ्रष्टाचार आदि मुद्दों को लेकर सपाई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना था। इसके लिए काफी संख्या में सपाई धौलपुर हाउस पर एकत्रित हुए।

Trending Videos
राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को देखते हुए मौके पर काफी पुलिसकर्मी भी पहुंच चुके थे। सपाइयों ने जैसे ही कलक्ट्रेट की ओर अपने कदम बढ़ाए, पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहीं रोक दिया। इसके बाद बाजार परिसर की चारदीवारी में कैद कर दिया।
इस पर सपाई भड़क गए और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुस्साए सपाइयों ने गेट के ताले तोड़ दिए। इस पर उनकी पुलिस से काफी नोकझोंक हुई। सूचना के बाद एसीएम पंचम मौके पर पहुंच गए। उन्हें राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव ने कहा कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। खेरागढ़ में बालिका की गला रेत कर हत्या कर दी गई। योगी सरकार कानून व्यवस्था कायम करने में पूरी तरह से विफल है।
पूर्व शहर अध्यक्ष रईसउद्दीन ने कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। सरकार जनता से किए गए वादों पर खरी नहीं उतर रही। ज्ञापन देने वालों में रामद्रवेश यादव, फर्रुखसियर, ममता टपलू आदि मौजूद थे।